फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने पत्नी के सामने खंभे से बांधा युवक, पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
1 of 7
रविवार को इंसानियत एक फिर शर्मसार हो गई। भलस्वा डेयरी इलाके में लूटपाट के आरोप में एक युवक को मौके पर पकड़ लिया गया। बाद में भीड़ ने युवक को बिजली के खंभे से बांध कर उसकी पत्नी के सामने डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि रफीकुल (25) ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ट्रक चालक से पांच हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर उसके साथियों ने ट्रक चालक को चाकू भी मारा था। उसके साथी मौके से फरार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

भीड़ ने पत्नी के सामने खंभे से बांधा युवक, पीट-पीटकर मार डाला

2 of 7
इधर परिवार ने भीड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वारदात के दौरान रफीकुल की हाथ और पैरों की नसें काट दी गईं, पुलिस इससे इंकार कर रही है। रफीकुल की मौत के बाद उसके साथ हुई बर्बरता से नाराज लोगों ने खूब हंगामा भी किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह मुंबई से एक ट्रक चालक रमाकांत पांडे धागा लेकर गली नंबर-9 भलस्वा डेयरी पहुंचा।
विज्ञापन

भीड़ ने पत्नी के सामने खंभे से बांधा युवक, पीट-पीटकर मार डाला

3 of 7
वहां चार-पांच लड़कों ने चाकू दिखाकर उसके साथ लूटपाट की। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने उसके हाथ पर चाकू भी मार दिया। शोर-मचाकर रमाकांत ने अपने साथी रितेश, राजकुमार और पवन को बुला लिया। बाद में उनके साथ मिलकर एक आरोपी रफीकुल को मौके पर दबोच लिया। उसको बिजली के खंभे से बांध दिया। रफीकुल से पूछताछ कर उसकी पत्नी फूलजान का फोन नंबर लेकर उसे भी मौके पर बुला लिया गया।

भीड़ ने पत्नी के सामने खंभे से बांधा युवक, पीट-पीटकर मार डाला

4 of 7
फूलजान से लूटे गए पांच हजार रुपयों की मांग की गई। रुपये देने में असमर्थता जताने पर फूलजान व उसकी बहन अरजान के सामने डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया गया। इधर पति की जान बचाने के लिए फूलजान करीब 11:30 बजे अन्य लोगों के साथ घटना स्थल पहुंची। तब तक रफीकुल की मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही रफीकुल के परिजनों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

भीड़ ने पत्नी के सामने खंभे से बांधा युवक, पीट-पीटकर मार डाला

5 of 7
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने मीडिया के आने तक पुलिस को शव को उठाने नहीं दिया। परिवार का आरोप था कि पिटाई के समय पुलिस क्यों नहीं आई। दोपहर करीब 2:30 बजे के भारी हंगामा के बाद शव को उठाया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया है। सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

भीड़ ने पत्नी के सामने खंभे से बांधा युवक, पीट-पीटकर मार डाला

6 of 7
पुलिस के मुताबिक रफीकुल के खिलाफ 2011 में भी लूटपाट का मामला दर्ज है। फिलहाल हत्या और लूटपाट का अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने पत्नी के सामने खंभे से बांधा युवक, पीट-पीटकर मार डाला

7 of 7
हत्या के मामले में राजकुमार, पवन और रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं लूटपाट के मामले में रफीकुल के साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें