फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिया कक्कड़ ने सुसाइड से 22 घंटे पहले बनाया था ये वीडियो, इस पंजाबी सिंगर के गाने पर किया डांस

Fri, 26 Jun 2020 05:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
गीता कालोनी के मध्यम वर्गीय परिवार पली-बड़ी हुई सिया कक्कड़ ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया था कि पूरी दुनिया में टिकटॉक पर उनकी 11 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया की इस स्टार के वीडियो का सभी को इंतजार रहता था। 
विज्ञापन

2 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद लाखों लोग तुरंत ही इसको देख लेते थे। अचानक सिया की मौत पर उनके प्रशंसकों और फॉलोवर्स सदमे में हैं। ट्वीटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों लोग सिया को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिया के प्रशंसकों का कहना है कि मौत से 22 घंटे पूर्व ही सिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी अपडेट की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें सिया पंजाबी सिंगर बोहेमिया के गाने पर डांस करती हुई दिख रही है। सिया के आखिरी पांच वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं। सिया के परिवार से जुड़े करीबियों का कहना उसके दादा विजय कक्कड़ इलाके में डेंटिस्ट हैं। इलाके के ज्यादातर लोग सिया के दादा को जानते हैं। 

4 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
उसने कई साल पहले टिकटॉक बनाना शुरू किया और देखते ही देखते वह स्टार बन गई। कोविड-19 की वजह से लॉक डाउन हुई तो उसने अपने घर पर ही टिकटॉक के वीडियो बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिए। हालांकि पिछले कुछ दिनों से अनलॉक-1 के बाद बाहर निकलना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ (17) ने दिल्ली की गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार रात पुलिस को सिया की आत्महत्या की सूचना मिली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सिया को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें