दिल्ली में एक दर्दनाक घटना में बाइक पर सवार होकर जा रहे छह सदस्यों का परिवार हादसे का शिकार हो गया। मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के एनएच-1 की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छह में से तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली के अलीपुर के पास हुई इस घटना को देख आस-पास से गुजर रहे लोगों के आंखों में आंसू आ गए। पुलिस के मुताबिक मारे गए तीन लोगों में दो पुरुष और एक महिला है। पुलिस ने मुताबिक यह परिवार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि परिवार को कुचलने वाला वाहन कौन सा था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।