फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार की खिड़की काटकर निकाले लोग

Wed, 01 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह कोहरे में एक ट्रक से केबिल कारोबारी की कार टकरा गई। हादसे में कारोबारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उसके तीन परिजन घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे जेपी कंपनी का सुरक्षाकर्मी दिनेश कुमार निवासी बुलंदशहर जब वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ व सिर पर गंभीर चोटें आईं। 
विज्ञापन

2 of 5
rachna - फोटो : अमर उजाला
होली गेट, मथुरा निवासी इलेक्ट्रॉनिक केबिल का कारोबार करने वाले संतोष चतुर्वेदी (45) अपने परिवार व दोस्त मुकेश बाबू गुप्ता के साथ पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए गाजियाबाद स्थित ऑफिस आ रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे कोहरे में जेवर इंटरचेंज पर गलत दिशा में मुड़ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। 
विज्ञापन

3 of 5
yash - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पीछे चल रही छह अन्य कारें  भी एक-दूसरे से जा भिड़ीं। इतना भयानक था कि पुलिस व जेपी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने व्यापारी की कार की खिड़की को काटकर उसमें सवार लोगों को निकाला। उन्हें कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संतोष, मुकेश और होली गेट, मथुरा निवासी कार चालक इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया, जबकि 

4 of 5
yashri - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी की पत्नी रचना (45), बेटा यश (18) और बेटी यशरी (16) का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार रचना की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। कारोबारी के बेटे ने बताया कि रास्ते में ट्रक के गलत तरीके से मुड़ने की वजह से उनकी गाड़ी टकराई। कारोबारी का मथुरा में फार्म हाउस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
santosh - फोटो : अमर उजाला
कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से मथुरा से गाजियाबाद जा रहे रेहान की कार आगे चल रहे ट्रक में जेवर टोल प्लाजा पर टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें