फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं 'मैसेंजर ऑफ गॉड' की बेटी की इस फिल्म का ट्रेलर

Tue, 31 Jan 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 10
फिल्म का ट्रेलर 25 जनवरी को 2 करोड़ 75 लाख लोगों के बीच जारी किया गया। जिसे अब तक 60 हजार बार रिट्वीट किया गया है। ट्रेलर को यू-ट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

2 of 10
gurmeet ram rahim
डेरा सच्चा सौदा के गुरु डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह की 10 फरवरी को रिलीज हो रही 'हिंद का नापाक को जवाब' फिल्म का सोमवार को देश के 37 जिलों में एक साथ प्रमोशन किया गया। भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आनलाइन प्रमोशन किया गया।
विज्ञापन

3 of 10
gurmeet ram rahim
तीन से साढ़े तीन हजार स्क्रीन पर यह फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलगू, मलयालम, अंग्रेजी सब टाइटल के साथ रिलीज होगी। इस फिल्म में हनीप्रीत इन्सां ने अदाकारी व फिल्म निर्माण से संबधित 21 भूमिका निभाई।

4 of 10
gurmeet ram rahim
फिल्म के रिलीज होने से पहले इसके नाम पांच रिकार्ड हो चुके हैं। लोगों द्वारा सिग्नेचर स्टैप करना, देशभक्ति की शपथ इसमें शामिल है। सर्वाधिक लोगों के साथ ट्रेलर लांच किया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
gurmeet ram rahim
फिल्म का ट्रेलर 25 जनवरी को 2 करोड़ 75 लाख लोगों के बीच जारी किया गया। 26 जनवरी को फिल्म का ऑडियो सांग रिलीज किया गया। जिसे अब तक 60 हजार बार रिट्वीट किया गया है। ट्रेलर को यू-ट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

6 of 10
gurmeet ram rahim
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि वह किसी भी पार्टी के साथ नहीं हैं। मतदान तो साध-संगत ने करना है, सो वह खुद ही फैसला करेगी कि उसे किस पार्टी या प्रत्याशी को वोट देना है।
विज्ञापन

7 of 10
gurmeet ram rahim
इसमें वह कुछ नहीं कह सकते। उनके पास तो सभी पार्टियों के नेता आशीर्वाद लेने आते हैं और वह सभी को एक सा ही आशीर्वाद देते हैं। डेरा प्रमुख ने यह बात सोमवार को अबोहर रोड स्थित नाम चर्चा घर में आयोजित ऑनलाइन प्रेसवार्ता में कही।

8 of 10
gurmeet ram rahim
उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद किसी के लिए पक्षपात वाला नहीं है। उनकी कृपा का हाथ तो सभी पर एक समान ही है।

9 of 10
gurmeet ram rahim
यह प्रेसवार्ता डेरा प्रमुख की आगामी फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब’ की प्रमोशन के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जंग है। फिल्म 10 फरवरी को सात राज्यों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

10 of 10
gurmeet ram rahim
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार पाकिस्तान गए और भारत-पाक संबंध मधुर बनाने का प्रयास किया मगर पाकिस्तान ने हमेशा भारत की पीठ में पीछे से छुरा घोंपा है। इस मौके पर बड़ी गिनती में संगत उपस्थित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें