पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के बाराखंभा रोड स्थित दफ्तर में बृहस्पतिवार दोपहर हिंदू सेना के कार्यकर्ताआ ने तोड़फोड़ की। दफ्तर में कंप्यूटर और फर्नीचर तोड़ने के अलावा कुछ कागजात भी फाड़ दिए। खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक कार्यकर्ता को दबोच लिया गया, जबकि बाकी फरार हो गए। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
यही है पाक एयरलाइंस का दफ्तर जहां हिंदू सेना ने की तोड़फोड़
2 of 8
पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि तोड़फोड़ के आरोप में पूठखुर्द, सुल्तानपुरी निवासी ललित उर्फ अमित (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यही है पाक एयरलाइंस का दफ्तर जहां हिंदू सेना ने की तोड़फोड़
3 of 8
सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक कनॉट प्लेस स्थित बाराखंभा रोड पर पीआईए का दफ्तर है। दोपहर करीब 3 बजे चार-पांच युवक ग्राहक बनकर दफ्तर में दाखिल हो गए। इससे पहले कि बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते इन लोगों ने अंदर कंप्यूटर उठाकर तोड़ दिए। वहां रखे कागजात फाड़ दिए और अन्य सामान पटक डाले।
यही है पाक एयरलाइंस का दफ्तर जहां हिंदू सेना ने की तोड़फोड़
4 of 8
आरोपियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए। इसके बाद कुछ लड़कों ने हवा में पर्चे भी लहरा दिए। पर्चों पर लिखा था कि पाकिस्तान लगातार हमारे देश पर हमले किए जा रहा है। उसमें चाहे पठानकोट का हमला हो या अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हमला, सभी में पाकिस्तान का हाथ था।
विज्ञापन
यही है पाक एयरलाइंस का दफ्तर जहां हिंदू सेना ने की तोड़फोड़
5 of 8
पाकिस्तान जब तक अपने देश में चल रहे आतंकी शिविरों को खत्म नहीं करता और दाउद इब्राहिम व हाफिज सईद को भारत को नहीं सौंपता तब तक पाकिस्तान से किसी तरह के संबंध न रखे जाएं।
विज्ञापन
यही है पाक एयरलाइंस का दफ्तर जहां हिंदू सेना ने की तोड़फोड़
6 of 8
न ही कोई शांति की बात की जाए। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि पीआईए में की गई तोड़फोड़ तो सिर्फ सांकेतिक कार्रवाई है। आगे हिंदू सेना लाहौर बस सेवा व समझौता एक्सप्रेस को भी रोकेगी।
विज्ञापन
यही है पाक एयरलाइंस का दफ्तर जहां हिंदू सेना ने की तोड़फोड़
7 of 8
उधर, बाहर खड़े दिल्ली पुलिस के जवान ने एक आरोपी ललित को मौके से दबोच लिया। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बाराखंभा रोड थाने में फोन कर तोड़फोड़ की सूचना दी।
यही है पाक एयरलाइंस का दफ्तर जहां हिंदू सेना ने की तोड़फोड़
8 of 8
नई दिल्ली जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पीआईए दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मालूम हो कि इससे पहले अगस्त 2013 में कुछ शरारती तत्वों ने दफ्तर में घुसकर कालिख पोत दी थी।