37वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आज कड़ी सुरक्षा में पर्दा उठेगा। मेले की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस, आईटीपीओ बल समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात की गई हैं। 24 घंटे पहले ही आईटीपीओ प्रशासनिक कार्यालय परिसर और व्यापार मेला परिसर में बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मेला प्रशासन का कहना है कि इस समारोह के लिए तैयार किए गए सुरक्षा घेरे को कोई नहीं भेद पाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
preparations of international trade fair
- फोटो : G. pal
व्यापार मेला मंगलवार से दर्शकों के लिए खुलने जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व्यापार मेले की शुरुआत करेंगे और उसके बाद मेले में दर्शकों का प्रवेश होगा। इस दौरान प्रगति मैदान के आसपास के इलाकों में यातायात को सुरक्षा कारणों की वजह से दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जा सकता है। इस दौरान प्रगति मैदान के आसपास यातायात जाम की भी संभावना रहेगी। प्रगति मैदान में चाक-चौबंद सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को भी बैठक की गई।
विज्ञापन
3 of 5
preparations of international trade fair
- फोटो : G. pal
आईटीपीओ के महाप्रबंधक (सुरक्षा) अजय वशिष्ठ ने बताया कि मेला परिसर को चारों ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजरबंद कर दिया गया है। मेले की सुरक्षा के लिए तैयार की गई तकनीकी सुरक्षा प्रणाली का परीक्षण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में प्रवेश से पहले दर्शकों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा और इस दौरान किसी को ज्वलनशील पदार्थ, माचिस और लाइटर इत्यादि के साथ मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
4 of 5
preparations of international trade fair
- फोटो : G. pal
व्यापार मेला पहले चार दिन कारोबारियों के लिए खुलेगा, जबकि 18 से 27 नवंबर तक आम लोग मेले का लुत्फ उठा सकेंगे। मेला देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की सुविधा भैरो रोड पर की गई है। हालांकि यहां पार्किंग क्षेत्र से बाहर वाहनों के खड़े करने पर प्रतिबंध रहेगा।
preparations of international trade fair
- फोटो : G. pal
आईटीपीओ द्वारा जारी अधिकृत स्टीकर लगे वाहनों को प्रगति मैदान के गेट नंबर-1 के अंदर बने पार्किंग क्षेत्र में खड़ा किया जा सकता है, जबकि अधिकृत स्टीकरों के बिना वाहनों को भैरो रोड पर खड़ा करना होगा। भैरो रोड की पार्किंग नि:शुल्क नहीं होगी। यहां पार्किंग में बस और ट्रक के लिए 400 रुपये, कारों के 175 रुपये, दुपहिया वाहनों के लिए 90 रुपये और साइकिल के लिए पांच रुपये वसूले जाएंगे।