फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो तस्वीरों में छुपा है वो राज जिसने सरेआम करा दी 'आप' की किरकिरी

Fri, 12 May 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
kapil mishra attacker
बागी पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा पर हमला करने वाले अंकित भारद्वाज पर हड़बड़ी में बयान देकर पार्टी एक बार फिर विवादों में फंस गई है। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भारद्वाज को भाजपा का कार्यकर्ता बताया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे जुड़े कई ट्वीट का रि-ट्वीट किया, लेकिन हमला करने वाला शख्स भाजपा नेता नहीं था। वह आप का कार्यकर्ता निकला। कपिल मिश्रा ने इस पर तंज कसा कि संजय भाई को बयान देने से पहले थोड़ा होमवर्क कर लेना चाहिए था।
विज्ञापन

3 of 8
जल्दबाजी में उन्होंने गलती कर दी। आनन-फानन में आप नेताओं की सक्रियता उनके गले की फांस बन गया। हमलावर के आप का कार्यकर्ता साबित होने के बाद भाजपा हमलावर हो गई, जबकि आप ने चुप्पी साध ली।

4 of 8
दिलचस्प यह कि थोड़ी देर बाद हमला करने वाले भारद्वाज का एक वीडियो भी आ गया, जिसमें वह मुंडका में आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहा है। बताया जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र में वह मोहल्ला क्लीनिक का सह संयोजक भी है।  
विज्ञापन

5 of 8
केजरीवाल ने कई ट्वीट को किया रि-ट्वीट: वहीं ट्वीटर पर केजरीवाल से सवाल किए गए। लोगों ने पूछा कि कपिल मिश्रा के आरोपों पर चुप्पी रखने वाले केजरीवाल आखिर हमलावर को भाजपा कार्यकर्ता साबित करने में तेजी दिखाई, जबकि उन्हें असल मुद्दे पर बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

6 of 8
हमला तेज होने पर केजरीवाल दोबारा ईवीएम पर सवाल उठाने वाले ट्वीट को रि-ट्वीट करने लगे। वहीं पुराने कुछ ट्वीट हटा भी दिए। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों माफिया शहाबुद्दीन प्रकरण से एक बार फिर विवादों में आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के एक ट्वीट को भी रि-ट्वीट किया।      
विज्ञापन

7 of 8
कप‌‌िल म‌िश्रा का हमलावर ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कपिल मिश्रा ने दी सलाह: पंजाब के पूर्व प्रदेश संयोजक गुरप्रीत घुग्गी ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं। घुग्गी को कपिल मिश्रा ने सलाह दी है कि घुग्गी भाई, पार्टी मत छोड़िए।
विज्ञापन

8 of 8
कप‌‌िल म‌िश्रा का हमलावर ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
यह हमारी पार्टी है। ज्यादातर पार्टी के कार्यकर्ता ईमानदार हैं। सिर्फ 5-6 लोग ही पार्टी में भ्रष्ट हैं। हम सभी मिलकर आप को साफ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें