किसी के जेहन से मानवता मर जाती है वो भी उस समय जब कोई एक-एक सांस को ऐसे तड़प रहा हो, तो आप क्या कहेंगे। आगे की स्लाइडों में देखें सोमवार की सुबह घटी ऐसी ही एक घटना की दिल दहला देने वाली तस्वीरें...इन तस्वीरों में हम उस हत्यारी बस का फोटो भी आपको दिखा रहे हैं जिसने अलसुबह उस रिक्शाचालक को रौंद दिया, जो केवल अपने घर से दो रोटी कमाने निकला था।
2 of 5
road accident noida 59
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह गौतमबुद्धनगर यानी नोएडा के सेक्टर 59 में इंडियन बैंक के पास रिक्शा एक लड़की सवारी को बैठाकर ममूरा की ओर जा रहा था। इतने में उल्टी दिशा से एक हाईस्पीड बस आई और उसने रिक्शे को धक्का मारते हुए आगे का पहिया रिक्शाचालक पर चढ़ा दिया। बस के कुचल देने से रिक्शाचालक के कमर के नीचे से कटकर पैर दो हिस्सों में बंट गया।
3 of 5
accident noida
- फोटो : अमर उजाला
हादसा होते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पास से गुजर रहे सभी लोगों ने यह हादसा होते देखा। कई लोग कुछ मिनट रुके और कुछ देखते हुए आगे बढ़ गए। रिक्शे पर बैठी सवारी को मामूली चोट आई मगर रिक्शाचालक के ऊपर बस का पहिया चढ़ जाने से जो हालत हुई, बयां करते नहीं बन रहा।
4 of 5
noida accident
- फोटो : अमर उजाला
घटना सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे की है। सवारी को कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया मगर रिक्शाचालक...बस के रिक्शाचालक के शरीर पर चढ़ जाने से उसके एक पैर की जांघ शरीर से अलग हो गई और तेज धार में खून की धारा कई मीटर तक बहती रही। लोग उस खून से बच बच के निकलते रहे।
थोड़ी देर तड़पने के बाद रिक्शाचालक ने दम तोड़ दिया। हजारों की संख्या में लोग वहां खड़े होकर ये मौत का तमाशा देखते रहे पर किसी ने पुलिस या एंबुलेंस को फोन करने की जहमत नहीं उठाई। घटना के काफी देर बाद पुलिस और एंबुलेंस पहुंची तब तक किसी के घर के चिराग की लौ बुझ चुकी थी। मौत इतनी दर्दनाक थी कि इन तस्वीरों को लेने वाले भी अपने मोबाइलों में तस्वीरें कैद करते समय दहल गए। आखिर हम इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना न कहें तो क्या कहें...