करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बुधवार को एक साल के हो गए हैं। तैमूर ने जन्म लेते ही सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया था। कभी नाम को लेकर तो कभी बेहद ही क्यूट फोटो को लेकर वो चर्चा में रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
pataudi Palace
- फोटो : प्रेम चंद पालमी
बता दें कि सैफ और करीना के नन्हे से तैमूर के पहले जन्मदिन को पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस जश्न में शुमार होने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां आ रही हैं। हाल ही में करीना, सैफ और तैमूर के अलावा मौसी करिश्मा और उनके दोनों बच्चे भी पटौदी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 9
pataudi Palace
- फोटो : प्रेम चंद पालमी
बता दें कि बुधवार को तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर और उनकी सहेली जयंती भी पहुच रहीं हैं। साथ ही सैफ की बहन सबा अली खान भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा होंगी। कपूर सिस्टर्स की करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा औरर मलाइका अरोड़ा भी पटौदी पैलेस पहुंच सकती हैं।
4 of 9
pataudi palace
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर पर सवार होकर पटौदी के दसवें नवाब सैफ अली खान व अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ खेतों में घूमे। करीब आधे घंटे तक घूमने के बाद वह महल में लौटे। इस अवसर पर उनके साथ उनकी सास बबीता और करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
5 of 9
pataudi palace
- फोटो : प्रेमचंद पालमी
सैफ अली खुद ट्रैक्टर चला रहे थे, उनके आगे एक और ट्रैक्टर चल रहा था। जिस पर अभिनेत्री करीना कपूर बैठी हुई थीं। कुछ दूरी पर चलते ही सैफ ने करीना को अपने ट्रैक्टर में बुलाकर बैठा लिया। इस दौरान बच्चों ने दोनों फिल्मी सितारे को नजदीक से देखा और उनके साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
6 of 9
taimur
बता दें कि सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में बेटे तैमूर का बुधवार को जन्मदिन मनाने के लिए परिजनों व रिश्तेदारों के साथ आए हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 9
taimur
तैमूर के जन्मदिन से पहले सैफीना अपने बेटे तैमूर के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। वहीं सैफ अली खान ने मंगलवार सुबह के समय भी तलवारबाजी और घुड़सवारी का अभ्यास किया।
8 of 9
taimur
तैमूर के जन्मदिन को लेकर पटौदी इब्राहिम पैलेस को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। फैंसी लाइटों से पूरा महल जगमगा रहा है। तैमूर का जन्मदिन आज शाम को मनाया जाना है। इसमें करिश्मा कपूर बच्चों व मित्रों के साथ पटौदी पैलेस में पहुंच चुकी हैं।