हनीप्रीत की फरारी को लेकर कई तरह की थ्योरी भी सामने आ रही हैं। ये कहा जा रहा है कि वो भागी नहीं बल्कि भगाई गई है। अभी तक पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रही हनीप्रीत को लेकर कई बातें सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
2 of 4
हनीप्रीत इंसां
ये कहती है हनीप्रीत के गायब रहने की थ्योरी
1. उसके पास कई रसूखदारों के राज हैं। हनीप्रीत के पास बाबा से जुड़े रसूखदारों और नेताओं के तमाम राज है। अपनी पोल खुलने के डर से इन्हीं सफेदपोशों के इशारे पर हनीप्रीत को गायब हुई।
2. दूसरी तरफ ये थ्योरी भी निकल रही है कि हनीप्रीत को डेरा के लोगों ने ही बंधक बनाया था।
विज्ञापन
3 of 4
फाइल
3. हनीप्रीत को किसी गुप्त जगह ले जाया गया। इन आरोपों को उस सच से भी ताकत मिली है, जो राजस्थान के श्रीगंगानगर में हनीप्रीत की तलाश के दौरान सामने आए थे। यहां जस्सी के सिक्योरिटी में तैनात पंजाब पुलिस के जवान देखे गए थे।
4. अब इन्हीं लोगों से जान छुड़ाने के लिए हनीप्रीत कोर्ट की शरण में पहुंची। लेकिन मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने हनीप्रीत की याचिका को ठुकरा दिया और कहा आप कोर्ट का समय बर्बाद कर रही हैं। हरियाणा पुलिस आपके पीछे लगी है इसलिए आप यहां आईं है। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि अगर आप सही हैं तो सामने क्यों नहीं आती..?
कोर्ट का फैसला आने के बाद में हनीप्रीत को करारा झटका लगा है। उसे उम्मीद थी कि दिल्ली हाईकोर्ट से उसे राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उधर हनीप्रीत के वकील के दावे से हरियाणा पुलिस ये मान कर चल रही है कि वह दिल्ली में ही छिपी है। इसके लिए हरियाणा पुलिस अब दिल्ली पुलिस के संग मिलकर कार्रवाई करेगी।