मेट्रो में सफर करने के लिए अब लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि पहले फेज का किराया बढ़ने के बाद अब दूसरे फेज का किराया बढ़ने जा रहा है। फिलहाल, मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को न्यूनतम 10 रुपये किराया और अधिकतम 50 रुपये किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन
2 of 5
मेट्रो
इससे पहले मई में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो का किराया बढ़ाया था। अगर मई में बढ़े किराए के बाद यात्रियों की संख्या पर नजर डालें तो इसमें तेजी से गिरावट आई है।
विज्ञापन
3 of 5
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
पर अब फिर से डीएमआरसी दूसरे फेज पर किराया बढ़ाने को तैयार है।
4 of 5
delhi metro
- फोटो : सोशल मीडिया
मेट्रो का किराया 1 अक्टूबर से बढ़ जाएगा। डीएमआरसी के अनुसार-
- 2 किलोमीटर तक के लिए 10 रुपए किराया.
- 2-5 किलोमीटर तक के लिए 15 की जगह 20 रुपए किराया
- 5-12 किलोमीटर तक के लिए 20 की जगह 30 रुपए किराया
- 12-21 किलोमीटर तक के लिए 30 की जगह 40 रुपए किराया
- 21-32 किलोमीटर तक के लिए 40 की जगह 50 रुपए किराया
- 32 किलोमीटर से ज्यादा सफर के लिए 50 की जगह 60 रुपए किराया
डीएमआरसी के सर्वे की मानें तो मेट्रो में नौकरी करने वाले ही सबसे ज्यादा सफर करते हैं। वही लोग जो 10-30 हजार रुपये महीना कमाते हैं। और 50 हजार या और अधिक कमाने वाले लोग कम ही मेट्रो का प्रयोग करते हैं।