फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार आत्महत्या के बारे में सोचती थीं अभिनेत्री इलियाना, जानें क्यूं...

Mon, 06 Nov 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ileana d'cruz
शायद किसी को यह सुनकर अजीब लगे, लेकिन सच यही है कि मेरे मन में बार-बार आत्महत्या को लेकर विचार आते रहते थे। चूंकि मैं हमेशा से अपने शरीर की बनावट को लेकर सजग थी। मैं हर समय दुखी और निराश महसूस करती थी। लेकिन तब मुझे नहीं पता था कि मैं डिप्रेशन और बॉडी डिस्मॉर्फिक डिस्ऑर्डर से पीड़ित थी। यह कहना है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज का। रविवार को 21वें विश्व मेंटल हेल्थ कांग्रेस के अंतिम दिन इलियाना ने अपने मन की बात की।
विज्ञापन

2 of 6
ileana dcruz
डीक्रूज ने कहा कि वे बस एक ही चीज चाहती थी कि हर कोई उन्हें स्वीकार कर ले। अवसाद बहुत ही वास्तविक चीज है। यह आपके मस्तिष्क में एक रासायनिक असंतुलन के कारण होता है, और इसके इलाज की जरूरत होती है। निराश होकर मत बैठिए। ऐसे सोचिए कि यह ठीक हो जाएगा। मदद मांगिए। यदि आपके पैर में एक मोच आ जाती है तो आप जांच करवाते हैं, ठीक वैसे ही, अगर आपको अवसाद है तो मदद मांगिए।
विज्ञापन

3 of 6
ileana d'cruz
बता दें कि 2 नवंबर से शुरू हुई देश की पहली विश्व मेंटल हेल्थ कांग्रेस का समापन रविवार को हुआ। होटल अशोक में चल रही इस कांफ्रेंस में कई देशों के मनोचिकित्सकों ने भाग लिया। साथ ही कई बॉलीवुड चेहरे और राजनेता भी इस कांग्रेस में आकर मनोरोग पर चर्चा कर चुकेहैं। सम्मेलन के चौथे और अंतिम दिन विशेष अतिथि नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए साझेदारी पर दिल्ली घोषणापत्र भी जारी किया।

4 of 6
ileana d'cruz
मेरे अंदर भी हैं भावनाएं : इलियाना
एक सवाल के जवाब में इलियाना ने कहा, ’भले ही मेरे पास एक प्रेम करने वाला परिवार है, दोस्त हैं और एक सफल कैरियर है, लेकिन मेरे अंदर भावनाएं भी तो हैं। यदि मैंने संघर्ष किया है तो अन्य लोग भी तो कर रहे हैं। भले ही मैं कुछ मुट्ठी भर लोगों की ही मदद कर सकूं, लेकिन मुझे ऐसा करना ही चाहिए।’
विज्ञापन

5 of 6
ileana dcruz
हमें 2 घंटे लगते हैं तैयार होने में
अक्सर लोग ऐसा सोचते हैं कि ओह ये तो बहुत सुंदर हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। हमें इस तरह तैयार होने में दो घंटे लगते हैं, तब हम ऐसे दिखते हैं। अपने आप से प्यार करिए और खुद पर भरोसा करिए। लोगों से अपील करते हुए इलियाना आगे कहा कि यदि आप अंदर से खुश हैं, तो आप सबसे सुंदर व्यक्ति हैं और आपकी मुस्कान ही आपकी सबसे अच्छी संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ileana dcruz
दोस्त से चला पता कि मैं बीमार हूं
एक सवाल पर इलियाना बोलीं, मुझे नहीं पता था कि मैं इस रोग से पीड़ित हूं, जब तक कि मेरे साथी ने मुझे इसके लिए बताया नहीं। मैंने एक मनोवैज्ञानिक से बात की, सिर्फ यह समझने के लिए कि क्या मुझे डिप्रेशन है। जब आप अवसाद से पीड़ित होते हैं, तो अक्सर महसूस करते हैं कि केवल एक आप ही हैं जो संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि आपके प्रियजनों को भी पीड़ा होती है। मेरी मां इस प्रक्रिया के माध्यम से मेरी सबसे बड़ी ताकत रही हैं और मैं इसके लिए खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें