दो दिन पहले खंड के आरोही स्कूल मोहम्मदपुर नगर और फिरोजपुर डहर के दो युवकों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान कहासुनी हुई थी। मंगलवार को इस कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। मोहम्मदपुर नगर के इलियास (19) को फिरोजपुर डहर के जाहिद (18) ने पीट दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो गांवों में तनाव, पथराव में कई लोगों को आई चोटें
2 of 6
ग्रामीणों के मुताबिक, वारदात दोनों गांवों के चौराहे पर हुई। इस घटना के बाद दोनों गांवों में तनाव बढ़ गया है। चौराहे के पास दोनों गांवों के लोग गुट बनाकर दोपहर को एकत्र हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से दो-तीन हवाई फायर किए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद, उनके बीच पत्थरबाजी भी हुई। झगड़े की सूचना मिलने के बाद आस-पास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो गांवों में तनाव, पथराव में कई लोगों को आई चोटें
3 of 6
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में मोहम्मदपुर नगर निवासी सद्दाम (19), मुस्ती (26), रंगली (25), वसीम (28), जुबैर (25), वहाब (42), सद्दीक (25) को चोटें आई हैं। फिरोजपुर डहर के आधा दर्जन लोगों को भी इस घटना में चोट आने की सूचना है। घायल लोगों को अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा भर्ती कराया गया है। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं।
तस्वीरें: दो गांवों में तनाव, पथराव में कई लोगों को आई चोटें
4 of 6
वारदात की सूचना मिलने के बाद मेवात पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंची नगीना पुलिस ने स्थिति खराब होती देख अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। इसके बाद एसपी बी. सतीश बालन के निर्देश पर पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और नूंह से अतिरिक्त पुलिस बल वारदात वाली जगह पहुंच गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो गांवों में तनाव, पथराव में कई लोगों को आई चोटें
5 of 6
इस वारदात की वजह से बड़कली चौक से पिनगवां संपर्क मार्ग पर कई घंटे तक जाम लग गया। मार्ग में वाहनों फंसने की वजह से पुलिस को भी मौके पर पहुंचने में काफी परेशानी आई।
तस्वीरें: दो गांवों में तनाव, पथराव में कई लोगों को आई चोटें
6 of 6
उधर, जलालपुर गांव की एक महिला को भी अस्पताल परिसर में कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा गया। यह महिला अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल में आई थी। उसकी पिटाई की बात सुनने के बाद मामला भड़क गया।