फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : पहली बार सामने आए सुनपेड़ दलित हत्याकांड के आरोपी

Tue, 03 Nov 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
दलित जितेंद्र के घर आग लगाने के मामले में सीबीआई ने आकाश और अमन को एक दिन की रिमांड पर लिया है। इससे पहले सीबीआई ने आकाश-अमन सहित 30 अक्तूबर को रिमांड पर लिए गए छह आरोपियों को जेएमआईसी प्रतीक जैन की अदालत में पेश किया।

विज्ञापन

तस्वीरें : पहली बार सामने आए सुनपेड़ दलित हत्याकांड के आरोपी

2 of 5
जज ने दोनों की एक दिन की रिमांड मंजूर कर बाकी चार को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजने का आदेश जारी किया। मालूम हो कि 19-20 अक्तूबर की रात सुनपेड़ गांव में रहने वाले जितेंद्र के घर आगजनी की घटना में उसके दो बच्चे वैभव और दिव्या की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी रेखा झुलस गई थी।

विज्ञापन

तस्वीरें : पहली बार सामने आए सुनपेड़ दलित हत्याकांड के आरोपी

3 of 5
इस मामले में जितेंद्र ने बलवंत, जगत, एदल, नौनिहाल, खिल्लू, आकाश, अमन, संजय, धर्मसिंह, देशराज आदि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में बलवंत सिंह उनके बेटे धरम सिंह व करतार सिंह, संजय, आकाश और अमन के अलावा एक नाबालिग को पकड़ा था। नाबालिग को छोड़ बाकी सबको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

तस्वीरें : पहली बार सामने आए सुनपेड़ दलित हत्याकांड के आरोपी

4 of 5
मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 30 अक्तूबर को इन सभी को चार दिन की रिमांड पर लिया था। चार दिन पूरे होने पर मंगलवार को सीबीआई ने सभी को कोर्ट में पेश किया। यहां सीबीआई के जांच अधिकारी दीपक ने आकाश और अमन को एक दिन की रिमांड पर लिए जाने का आवेदन किया। रिमांड मांगे जाने पर आरोपी पक्ष के वकील संजय गौर ने आपत्ति दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें : पहली बार सामने आए सुनपेड़ दलित हत्याकांड के आरोपी

5 of 5
इस पर जज ने दोनों की एक दिन की रिमांड मंजूर कर दी। अन्य आरोपियों बलवंत सिंह, धरम सिंह, करतार सिंह और संजय को जेल भेजने के निर्देश दिए। आरोपी पक्ष के वकील संजय गौर ने बताया जज ने इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 17 नवंबर तय की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें