फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में स्कूल टीचर को जिंदा जला उतारा मौत के घाट, मोदी की मंत्री के ट्वीट से जागी योगी की पुलिस

Fri, 21 Apr 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
teacher sangeeta
गाजियाबाद में एक सरकारी स्कूल की टीचर को जिंदा जला दिया गया। महिला टीचर को 90 प्रतिशत जली हुई हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 10
मेनका गांधी
मेनका गांधी को जैसे ही इस घटना का पता चला उन्होंने लगातार कई ट्वीट कर इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन

3 of 10
मेनका गांधी फिलहाल असम के दौरे पर हैं लेकिन, वो लगातार संगीता के परिवार के संपर्क में हैं और वापस आते ही संगीता के परिजनों से मिलने जाने वाली हैं।

4 of 10
केंद्रीय मंत्री के अलर्ट होने के बाद पुलिस ने संगीता के पति को गिरफ्तार कर ‌लिया है लेकिन बाकी परिजन अभी भी फरार हैं जिनकी पकड़ के लिए तलाश जारी है।
विज्ञापन

5 of 10
टीचर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वसुंधरा निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी बहन संगीता की शादी 2002 में लाजपत नगर के स्वरूप पार्क के ए ब्लॉक निवासी संजीव के साथ हुई थी।
विज्ञापन

6 of 10
दोनों के दो बच्चे अवनी और बेटा अक्ष हैं। संजीव छह माह से बेरोजगार है। संगीता बुलंदशहर के एक गांव में प्राइमरी सरकारी स्कूल की टीचर हैं। प्रदीप का आरोप है कि ससुराल वाले कई साल से दहेज में 25 लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी बहन संगीता को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 10
इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर बहन की ससुराल वालों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पति संजीव नागर, सास रामभूली, ससुर रिछपाल नागर ने उनकी बहन पर डीजल डालकर आग लगा दी।

8 of 10
बहन की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाई और उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने 90 प्रतिशत जली हालत में संगीता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

9 of 10
प्रदीप ने बताया कि वह दोनों बच्चों को शुक्रवार सुबह अपने साथ घर ले आए हैं। मामले में थाना साहिबाबाद एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : ट्व‌िटर से
प्रदीप ने बताया कि वह दोनों बच्चों को शुक्रवार सुबह अपने साथ घर ले आए हैं। मामले में थाना साहिबाबाद एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें