नेशनल हाईवे के 500 मीटर के दायरे में शराबबंदी के बाद पब-बार मालिक अब आईपीएल को भुनाने में जुटे हैं। शराब परोसने के प्रतिबंध से फीकी हो चुकी रौनक को आईपीएल से लौटाने और अपनी आमदनी बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 11
अधिकांश पब-बार संचालकों ने आईपीएल टीम व क्रिकेटरों के नाम पर डिश और सॉफ्ट ड्रिंक परोस रहे हैं। अलग-अलग मेन्यू के नाम में बदलाव किया गया है। क्रिकेट के साथ खाने-पीने के शौकीनों के लिए बेहतर विकल्प मिल रहा है।
विज्ञापन
3 of 11
दरअसल, हाईवे किनारे सुप्रीम कोर्ट द्वारा शराब परोसने के प्रतिबंध के कारण पब बार संचालक निराश थे। इस समय शुरू हुए आईपीएल को संचालकों ने भुनाने की मुहिम शुरू की।
4 of 11
जहां अब लोग बड़े स्क्रीन पर क्रिकेट के साथ कई तरह के खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। वह भी 650 से 2100 रुपये में। अमूमन आईपीएल जायका देने वाले होटलों व रेस्टोरेंट में 3-5 बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : IPL
कहीं आईपीएल टीम के नाम पर तो कहीं क्रिकेटरों के नाम पर जायका परोसा जा रहा है। वहीं ड्रिंक के नाम क्रिकेट शॉट के आधार पर रखे हुए है। क्रिकेट मैच के शेड्यूल के अनुसार सारा मेन्यू तैयार किया गया है।
विज्ञापन
6 of 11
फैमिली बॉक्स में लीजिए शॉट के अनुसार फ्लेवर ड्रिंक: कहीं, बफेट सिस्टम है तो कहीं सर्विस दी जा रही है। सेक्टर-29 और साइबर हब में फैमिली बॉक्स भी बनाया गया है। साइबर हब के पब ब्रिज में सॉफ्ट ड्रिंक के नाम अलग-अलग शॉट के नाम पर हैं।
विज्ञापन
7 of 11
हेलीकॉप्टर शॉट, ऑल राउंडर, डेयर डेविल्स, ब्रिज, रिस्की शॉट, नाइट राइडर फेवरेट, गूगली, हैट्रिक स्पीनर, अपर कट समेत दूसरे नाम से ड्रिंक तैयार किए गए हैं।
8 of 11
- फोटो : getty images
शॉट की तरह उसके फ्लेवर भी हैं। पब के मैनेजर शैमयूल का कहना है कि यहां आने वाले लोगों को यह बहुत पसंद आ रहे हैं। परिवार के साथ लोग लुत्फ उठा रहे हैं।
9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेंड शेफ तैयार कर रहे हैं स्पेशल सूप एंड सॉस: सेक्टर-17 फूड कॉटेज में बफेट सर्विस के साथ वेज फूड टीम के नाम से भी परोसा जा रहा है। डीएलएफ फेज-4 के रेस्टोरेंट कॉर्डिनेटर राजेश सेहरावत ने बताया कि आईपीएल के मद्देनजर नया मेन्यू शुरू किया गया है।
10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इस मेन्यू में हमारे ट्रेंड शेफ पांच अलग-अलग तरीके से बनाए सूप व सॉस पेश करेंगे। साथ में मुर्ग मलाई टिक्का, शाही फिश टिक्का, अफगानी मुर्ग और अजवानी मशरूम टिक्का पेश किया जाएगा।