देश की राजधानी में करीब तीन हफ्तों से किसानों का एक समूह केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए प्रदर्शन कर रहा है। हर दिन एक नए और अजीब तरीके से प्रदर्शन करने वाले इस समूह ने सोमवार को भी एक अजीब तरीका अपनाया है।
विज्ञापन
2 of 6
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु किसानों ने कटवाए आधे बाल और मूंछ
- फोटो : PTI
140 साल के इतिहास का सबसे सूखा झेल रहे इन किसानों ने सोमवार को अपने आधे बाल और आधी मूंछ मुंडवा कर प्रदर्शन किया। लगभग 100 किसानों का यह समूह सिर्फ इतना चाहता है कि मोदी सरकार इनकी आवाज सुने।
विज्ञापन
3 of 6
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु किसानों ने कटवाए आधे बाल और मूंछ
- फोटो : PTI
इन किसानों की मांग है कि इन्हें बेहतर राहत पैकेज उपलब्ध कराया जाए जिससे इन्हें आगे आत्महत्या न करनी पड़े। इससे पहले ये किसान मरे हुए किसानों की खोपड़ियों, जिंदा चूहों और मरे सांपों को मुंह में लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन समस्या अब भी वहीं की वहीं बनी हुई है और इन किसानों की आवाज कोई सुनने वाला भी नहीं है।
4 of 6
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु किसानों ने कटवाए आधे बाल और मूंछ
- फोटो : PTI
आज तमिलनाडु के किसानों के प्रदर्शन में पंजाब से आए किसान भी शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 6
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु किसानों ने कटवाए आधे बाल और मूंछ
- फोटो : ani
इससे पहले इन किसानों के समर्थन में अभिनेता प्रकाश राज, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वाइको, स्टालिन जैसे नेता भी आ चुके हैं।