फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में केजरीवाल का 'शीश महल': जानिए किस पर कितना हुआ खर्च? 20 रुपये हो सकती है टिकट, ऑनलाइन होगी बुकिंग

Fri, 27 Nov 2026 02:10 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान इस आवास को 'शीशमहल' नाम देकर आप पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। शीश महल को जनता के लिए खोलने को लेकर दिल्ली सरकार का कहना है कि लोगों को यह दिखाना है कि पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर किस तरह सरकारी धन खर्च किया गया।
विज्ञापन
1 of 6
शीश महल - फोटो : अमर उजाला/भूपिंदर सिंह
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास रहा 6, फ्लैगस्टाफ रोड एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। शुक्रवार को शीशमहल मीडिया के लिए कुछ देर के लिए खोला गया। भाजपा ने वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान इस आवास को 'शीशमहल' नाम देकर इसके निर्माण और साज-सज्जा पर सरकारी धन खर्च करने को लेकर आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। दिल्ली की भाजपा सरकार ने इसी आवास को आम जनता के लिए खोलने का फैसला किया है। शुक्रवार को पहले मीडिया को परिसर का दौरा कराया गया। इसके बाद आम लोगों को भी टिकट लेकर इसे देखने का मौका मिलेगा। हालांकि अभी तिथि घोषित नहीं की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शीश महल - फोटो : IANS/PTI
मौके पर लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य लोगों को यह दिखाना है कि पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर किस तरह सरकारी धन खर्च किया गया। इसके लिए परिसर में रखे सामान और सुविधाओं के साथ उनकी कीमतों का ब्योरा भी प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किस तरह से अरविंद केजरीवाल सरकार ने जनता के पैसों का निजी उपयोग के लिए करोड़ों रुपये से खर्च किए। उन्होंने कहा कि आम लोगों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश शुल्क करीब 20 रुपये होने की संभावना है। हालांकि, इसकी अंतिम घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
शीश महल - फोटो : IANS/PTI
भाजपा लगातार आरोप लगाती रही है कि केजरीवाल ने सादगी की राजनीति का दावा करने के बावजूद सरकारी आवास पर महंगी सुविधाएं और साज-सज्जा कराई। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी इन आरोपों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताती रही है। पार्टी का पक्ष रहा है कि यह मुख्यमंत्री का आधिकारिक सरकारी आवास था।

4 of 6
शीश महल - फोटो : IANS/PTI
सीएजी की रिपोर्ट में आवास के निर्माण और नवीनीकरण पर 33.66 करोड़ रुपये खर्च होने का उल्लेख किया गया था, जबकि शुरुआती अनुमान 7.91 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट में लागत बढ़ने और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी कुछ अनियमितताओं की ओर भी ध्यान दिलाया गया था। भाजपा इस रिपोर्ट को अपने आरोपों के समर्थन में पेश करती रही है।
विज्ञापन

5 of 6
शीश महल - फोटो : IANS/PTI
सरकार की योजना है कि सीमित अवधि तक आम लोगों को परिसर देखने का मौका दिया जाए। इसके बाद इसे निजी आतिथ्य एजेंसी को सौंपने पर विचार किया जा रहा है। यहां सरकारी बैठकें, सम्मेलन और भोज आयोजित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शीश महल - फोटो : IANS/PTI
2025 के चुनाव में बना था बड़ा राजनीतिक मुद्दा
  • भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल के सरकारी आवास को 'शीशमहल' नाम दिया था।
  • आवास की साज-सज्जा और महंगी सुविधाओं को लेकर तत्कालीन आप सरकार पर सवाल उठाए थे।
  • भाजपा ने इसे सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला बताया था।
  • आम आदमी पार्टी ने आरोपों को राजनीतिक बताया था।
  • अब भाजपा सरकार इसी आवास को जनता के सामने प्रदर्शित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें