पटौदी के छोटे नवाब और करीना कपूर व सैफ अली खान की आंखों के तारे और फोटोग्राफर्स के ऑल टाइम फेवरिट तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर को अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। अपनी एक हंसी से हर किसी को अपना दिवाना बना देने वाले टिम ने इस बार साउथ अफ्रीका में खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की उनकी इतनी प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं कि आप उन्हें बार-बार देखेंगे...
विज्ञापन
2 of 13
taimur ali khan
- फोटो : instagram
तैमूर भले ही दो साल के हैं लेकिन उनका स्टारडम बड़े-बड़ों को मात देता है। हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर का नाम भी शामिल किया गया था। खास बात ये थी कि पॉपुलर सेलेब्रिटी की इस लिस्ट में तैमूर के पैरेंट्स करीना और सैफ को भी जगह नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
3 of 13
taimur ali khan
- फोटो : instagram
तैमूर ने इस लिस्ट में शामिल होकर पीएम मोदी को कड़ी टक्कर दी थी। इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम पहले नंबर पर है। वहीं तैमूर को इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला था। खबर के अनुसार, तैमूर की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है। उनका यही क्रेज फोटोग्राफरों को उनके पीछे आने के लिए मजबूर करता है। अब इसी तस्वीर में देखिए चश्मा लगाकर तैमूर का स्वैग अलग ही लगता है।
4 of 13
taimur ali khan
- फोटो : instagram
बता दें कि तैमूर के बर्थडे पर उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें अलग – अलग तरह से विश कर रहे हैं। छोटे नवाब की फैन फॉलोइंग किसी भी बड़े स्टार से कम नही है। इस बीच तैमूर की कुछ तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो अपने पापा और मम्मी के साथ बड़े ही क्यूट अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
taimur ali khan
- फोटो : instagram
तैमूर को मौसी करिश्मा कपूर ने अनोखे अंदाज में तैमूर के विश किया है। करिश्मा ने अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही करिश्मा ने एक प्यारा सा मैसेज भी तैमूर के लिए लिखा है। उन्होंने लिखा है कि तैमूर आप हम सबकी जान हैं, हम सभी आपको बहुत प्यार करते हैं। आपको दूसरे जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
विज्ञापन
6 of 13
taimur ali khan
- फोटो : instagram
तैमूर के फ्यूचर की बात करें तो आगे चलकर वो एक बड़े खानदान के दामाद बन सकते हैं। ये बात थोड़ी चौंकाने वाली है लेकिन बॉलीवुड का एक सेलेब्रिटी उन्हें अपना दामाद बनाने की तैयारी अभी से कर रहा है। चलिए, इस सेलेब्रिटी का नाम भी जान लीजिए।
विज्ञापन
7 of 13
taimur ali khan
- फोटो : instagram
ये हैं बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर। जी हां, करण जौहर अपनी बेटी रूही के साथ तैमूर का रिश्ता जोड़ना चाहते हैं। करीना और करण दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से तैमूर अक्सर करण के बच्चों रूही और यश के साथ खेलने के लिए उनके घर जाते हैं।
8 of 13
taimur ali khan
- फोटो : instagram
इस दौरान करण रूही से कहते हैं कि वो तैमूर को भाई कहकर ना पुकारें। अगर तैमूर 20 साल बाद करण जौहर के घर के दामाद बनते भी हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी।
9 of 13
taimur ali khan
- फोटो : viral bhayani
करण कहते हैं, 'यही परेशानी है हमारे देश में। जब लड़का-लड़की एक साथ होते हैं तो तुरंत लोग कहते हैं 'भइया बोलो', 'दीदी बोलो' ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।'
10 of 13
taimur ali khan
- फोटो : manav manglani
एक बयान में करण ने कहा था, 'जब भी तैमूर खेलने के लिए घर आते हैं तो उनकी नैनी रूही से कहती है कि तैमूर भइया बोलो । लेकिन मैं इसके खिलाफ हूं । मुझे लगता है ऐसा क्यों?
11 of 13
घुड़सवारी करते दिखे तैमूर, चदं पलों में तस्वीरें वायरल देखिएगा जरूर
कौन जानता है क्या पता 20 साल बाद तैमूर और रूही साथ रहना चाहते हैं। कुछ भी हो सकता है उनका अपना । हम अभी से ही क्यों दरार डाल रहे हैं उस रास्ते में?'
12 of 13
taimur ali khan
तैमूर की तस्वीरों के दीवाने उनके मामू रणबीर कपूर भी हैं और वो भी इंटरनेट पर टिम की तस्वीरों के लिए सर्फ करते रहते हैं।