फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DTC में अश्लीलता : केजरीवाल सरकार पर लगा आरोप, 'बसों में सीसीटीवी, मार्शल के वादों का क्या हुआ'

Wed, 14 Feb 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
sexual harassment
डीटीसी बस में डीयू छात्रा से हुई छेड़छाड़ को लेकर स्वराज इंडिया ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। स्वराज इंडिया ने कहा कि दिल्ली सरकार तीन साल में महिला सुरक्षा पर पूरी तरह से विफल रही है। सरकार को अपने सीसीटीवी कैमरे, मार्शल तैनात करने के वादों पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
kejriwal
स्वराज इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि चलती सार्वजनिक बस में जो घटना हुई उस पर केजरीवाल सरकार क्या जवाब देगी। 
इस घटना से युवाओं में रोष है। सरकार जो सत्ता में आने से पहले और आने के बाद बसों में सीसीटीवी कैमरे, मार्शल और महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती थी अब वह क्यों चुप है।
विज्ञापन

3 of 4
अरविंद केजरीवाल
उन्होंने कहा कि तीन साल में सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाएं हैं। लास्ट माइल कनेक्टविटी देने में भी सरकार नाकाम रही है।
विज्ञापन

4 of 4
kejriwal
अनुपम ने बताया कि अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित छात्राओं का एक समूह डीटीसी बस में हुई घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और विश्वविद्यालय के उपकुलपति से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे। दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें