स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रदेश भाजपा के 9 रत्नों में शामिल शाजिया इल्मी ने सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने यह अभियान उसी विधानसभा क्षेत्र से शुरू किया, जहां से अरविंद केजरीवाल विधायक हैं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष के साथ मिशन पर उतरीं शाजिया
2 of 4
इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी शामिल हुए। इस मौके पर सफाई कर्मियों व कूड़ा उठाने वालों से उन्होंने वादा किया कि 30 हजार रुपये का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। इल्मी ने कहा कि वे अपनी टीम में महिलाओं को शामिल करेंगी।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष के साथ मिशन पर उतरीं शाजिया
3 of 4
स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में भाजपा को जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का भी समर्थन मिलने लगा है। कुछ छात्र प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय से इस अभियान को ओखला इलाके में शुरू करने की गुजारिश की। भाजपा अध्यक्ष खुद ओखला इलाकेमें जामिया के छात्रों के साथ झाड़ू लगाएंगे।