फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई नहीं हर क्षेत्र में आगे हैं सुप्रिया कौशिक, संगीत और साइकोलॉजी है इनकी पहली पसंद

Mon, 28 May 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
Supriya kaushik
ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर लिस्ट में जगह बनाने वाली सुप्रिया कौशिक को पढ़ाई ही नहीं विभिन्न क्षेत्रों में दिलचस्पी है। सुप्रिया ने ह्युमनटीज से पढ़ाई की है, और सीबीएसई 12 के रिजल्ट में 99.40 प्रतिशत अंक के साथ अपने स्कूल में पहला और देश में तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

2 of 5
cbse result
वह न सिर्फ पढ़ने में अच्छी हैं, बल्कि गाने, डांस, फ्रेंच लैंग्वेज आदि में भी वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन देती हैं। स्कूल की एडिटोरियल मैगजीन में लिखना हो या किसी कल्चरल इवेंट में हिस्सा लेना हो,  सुप्रिया हर जगह आगे रहती हैं। सुप्रिया इंटर के बाद अब डीयू से साइकोलॉजी की पढ़ाई करना चाहती हैं। करियर में क्या चुनना है, आगे क्या बनना है। यह सुप्रिया अभी निश्चित नहीं कर पा रही हैं। सुप्रिया के अनुसार उन्हें बहुत सी चीजें पसंद हैं। इसलिए ऑप्शन बहुत हैं। वह फिलहाल ग्रेजुएशन में दाखिला लेंगी, उसके बाद क्या करना है वह आगे सोचेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
cbse result
सुप्रिया को तमाशा फिल्म के गाने बहुत पसंद हैं। रिजल्ट आने के बाद सुप्रिया तमाशा फिल्म का गाना पल भर ठहर जाओ गुनगुनाते नजर आई। सुप्रिया के अनुसार उनके भाई राघव और पापा दिवाकर कौशिक को गाने का शौक है और उनके साथ-साथ वह भी घर पर हर वक्त गुनगुनाती रहती हैं। साथ ही साथ सुप्रिया की क्लासिकल डांस में भी काफी रुचि है। उन्होंने हाल ही में कत्थक क्लास ज्वाइन की है। सुप्रिया को अलग-अलग तरह की बुक्स पढ़ना और विभिन्न टॉपिक पर लिखना पसंद है। वह अपने कॉलेज मैगजीन की एडिटोरियल टीम का हिस्सा रही हैं।

4 of 5
cbse result
सुप्रिया ने बताया कि जब पता टाइम टेबल देखा था तो उसमें एक ही दिन दो पेपर होने हैं। वहीं, साइकोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस के पेपर के बीच एक भी दिन का अंतर नहीं है। फिर भी खुद को भरोसा दिलाया कि अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। हालांकि टॉपर लिस्ट में नाम होगा, यह नहीं सोचा था। सुप्रिया के अनुसार वह परीक्षा को लेकर थोड़ा तनाव में भी आ जाती थी। उनकी आदत है कि वह किसी भी चीज में हिस्सा लें, फिर वह स्कूल का कोई टेस्ट हो या कोई कांप्टीशन, या फिर इवेंट वह बेहतर रिजल्ट पाने के लिए बहुत ज्यादा सोचने लगती हैं। हालांकि टीचर, अभिभावक आदि सभी के सहयोग के चलते उन्हें काफी मदद मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cbse result
एनटीपीसी दादरी में जॉब और नोएडा के सेक्टर-33 स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में रहने वाले सुप्रिया के पिता दिवाकर कौशिक ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है। उन्होंने अपनी बेटी पर कभी किसी लक्ष्य के लिए दबाव नहीं डाला न ही आगे कभी उस पर कोई निर्णय थोपेंगे। सुप्रिया की मां सीमा कौशिक लोटस वैली स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके अनुसार सुप्रिया ने हमेशा कड़ी मेहनत की है। कोई ट्यूशन नहीं की। उन्हें भरोसा था कि उनकी बेटी बेहतर रिजल्ट लाएगी। यह गर्व का मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें