सेक्टर - 135 स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल की मेघना श्रीवास्तव ने सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर किया है। स्कूल की तरफ से जैसे ही ये जानकारी मेघना को दी गई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। मेघना ने बताया कि उसको अच्छे नंबरों की उम्मीद थी, लेकिन टॉप करने के बारे में सोचा नहीं था।