फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनीं थीं सुषमा स्वराज, 1970 में रखा था राजनीति में कदम

Wed, 07 Aug 2019 12:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह 67 साल की थीं। आइए जानते हैं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के राजनीतिक सफर की शुरूआत कैसे और कब हुई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
sushma swaraj - फोटो : ANI
सुषमा स्वराज की पहचान अच्छी वक्ता और कुशल राजनेता के साथ साथ देश की सबसे कम उम्र की मंत्री बनने की भी रही। वर्ष 1977 में वह महज 25 वर्ष की उम्र में हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनीं। साथ ही संस्कृत में उनके कौशल को भी मान दिया जाता था। उनका जन्म 1953 में अंबाला में हुआ। यहां उनके पिता हरदेव शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख सदस्य थे। 
 
विज्ञापन

3 of 8
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मां लक्ष्मी देवी को भी सामाजिक कार्यों की वजह से जाना जाता था। 2015 में विदेश मंत्री के तौर पर पाकिस्तान के दौरे में नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज से बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनका परिवार मूलत: लाहौर के निकट धरमपुरा का रहने वाला था। सुषमा ने  अंबाला कैंट में सनातन धर्म कॉलेज से संस्कृत और राजनीति शास्त्र में डिग्री हासिल की। 

4 of 8
सुषमा स्वराज फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी से उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने लगातार तीन वर्ष हरियाणा में होने वाले राज्य स्तरीय हिंदी वक्ता अवार्ड जीत कर अपनी प्रतिभा का संकेत दे दिया। पढ़ाई पूरी होने के बाद वे 1973 में मात्र 20 वर्ष की उम्र में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने लगीं।
विज्ञापन

5 of 8
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
करिश्माई वक्ता और नई पीढ़ी की नेता मानी जाने वाली सुषमा स्वराज ने वर्ष 1970 में छात्र नेता के रूप में भारतीय राजनीति में अपनी शुरुआत की थी।
जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आपातकाल के खिलाफ सक्रिय रूप से भाग लिया था। 
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और बाद में विपक्ष की पहली महिला नेता का पद मिला। 1977 में पहली बार विधानसभा के लिए चुनी गई थीं। 1977 से 1979 के बीच सामाजिक कल्याण, श्रम और रोजगार जैसे आठ पद संभाले।
 
विज्ञापन

7 of 8
अप्रैल 1990 : राज्यसभा की सदस्य चुनी गईं
1996 : अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में तेरह दिन की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में लोकसभा कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू कराया था।
21 दिसंबर 2009 को सुषमा स्वराज विपक्ष की पहली महिला नेता बनीं और लालकृष्ण आडवाणी के बाद यह पद ग्रहण किया
26 मई 2014 : भारत सरकार में विदेश मंत्री बनीं
 
विज्ञापन

8 of 8
देश की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री
-1977 में जब वह 25 साल की थीं तब वह हरियाणा सरकार में देश की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थीं।
-1979 में 27 साल की उम्र में वह हरियाणा में जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं।
-उन्हें किसी सियासी दल के राष्ट्रीय स्तर की पहली महिला प्रवक्ता होने का गौरव मिला।
-13 अक्तूबर से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें