फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप SBI के कस्टमर हैं या नहीं यह खबर है काम की, इस नई स्कीम से होगा सबको फायदा

Thu, 11 May 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
एसबीआई - फोटो : Pintrest
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने हाल ही में एक नई स्कीम शुरु की है जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। चाहे आप एसबीआई के कस्टमर हों या नहीं बैंक की ये स्कीम आपके लिए बेहद काम की है।
विज्ञापन

2 of 8
पटेलनगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर शनिवार को लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला
अपने चाहे छोटे या बड़े किसी भी काम के लिए बैंक जाना हो लोग सिर्फ एक ही बात से डरते हैं वो है बैंकों में लगने वाली लंबी लाइनें। अब एसबीआई इन्हीं लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए एक उपाय ढूंढ लिया है।
विज्ञापन

3 of 8
no queue app - फोटो : सोशल मीड‌िया
लाइनों को खत्म करने के लिए एसबीआई ने अपनी ई-टोकन(e-token) सेवा शुरु कर दी है। आप यह टोकन एसबीआई की नई ऐप नो क्यू (No Queue) से ले सकते हैं।

4 of 8
no queue app - फोटो : सोशल मीड‌िया
ज‌िन लोगों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है वो गूगल प्ले स्टोर से और ऐपल फोन रखने वाले ऐपल स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप ई-टोकन ले सकते हैं और कुछ खास सेवाओं और चुनिंदा बैंक शाखाओं में इसका प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसा निकालने के लिए लगी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
इसका मतलब ये है क‌ि इस ई-टोकन को ले जाइए और नंबर के मुताबिक काउंटर पर जाकर सेवा प्राप्त कर लीजिए। ई-टोकन लेने के बाद आपको अलग से लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

6 of 8
एसबीआई का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस ऐप से आपको ये भी पता चलता रहेगा कि लाइन में आपका नंबर कितने देर में आएगा। यानी आपको अपनी क्यू का रियल टाइम स्टेटस पता चलता रहेगा। यानी आपको पता चलता रहेगा कि कुल कितने लोग लाइन में हैं और आपसे आगे कितने लोग हैं। एक और बात खास है वो ये कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एसबीआई के मौजूदा ग्राहक हैं या नहीं। ऐप डाउनलोड करने वाले हर एक शख्स को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 8
SBI’s Arundhati Bhattacharya served breach of privilege notice over farm loan waiver comment
एसबीआई की इस ऐप को बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने पिछले साल लॉन्च किया था। बता दें कि इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको पेमेंट करने की जरूरत नहीं है और यह पूरी तरह से फ्री है। एसबीआई ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि कस्टमर्स का कीमती समय इस ऐप के प्रयोग से बचेगा, बैंकिंग सेवाओं के समाधान के लिए लंबी कतारों से बचेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
एसबीआई - फोटो : file photo
इस ई-टोकन से आप एक नहीं बल्कि अधिकतम पांच सेवाओं को चुन सकते हैं और अपना काम बिना लाइन में लगे कर सकते हैं। आप जिन कामों को इस ई-टोकन के ‌जरिए कर सकते हैं उनमें कैश डिपॉजिट, कैश विदड्रॉल, चेक डिपॉजिट, डिमांड ड्राफ्ट, NEFT/RTGS जैसी सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें