फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्पेशल-26 की तर्ज पर हुई लूटपाट, खौफजदा परिवार अभी भी है सदमें में..

Tue, 19 Sep 2017 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में बॉलीवुड मूवी स्पेशल-26 की तर्ज पर बदमाश लूटपाट के लिए कारोबारी के घर में घुस गए। बदमाश कारोबारी को 20 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स का नोटिस होने की बात कह घर की तलाशी लेने लगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने घर में रखे 20 लाख रुपये कार में रख भी लिए, लेकिन घर में हलचल होने से पड़ोसियों को शक हो गया। पड़ोसी व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के दखल से बदमाशों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

3 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पड़ोसियों ने छह बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उनका एक साथी कैलाश होंडा सिटी कार समेत फरार हो गया। आरोपियों की पहचान गैंग लीडर मिथेश कुमार (35), नोनिहाल (45), योगेश कुमार (32), गोविंद शर्मा (45), अमित अग्रवाल (35) और कार चालक परविंदर (21) के रूप में हुई है।

4 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक,कारोबारी रमेश चंद आहूजा (48) परिवार के साथ बी-261 मालवीय नगर में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी,बेटा बॉबी (23) बेटी व माता-पिता हैं। रमेश की मालवीय नगर में ही इलेक्ट्रिकल गुड्स की बड़ी दुकान है। 
विज्ञापन

5 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह नौ बजे उनका बेटा मदर डेयरी बूथ पर सामान लेने गया था। इस बीच टाटा सफारी व होंडा सिटी कार सवार सात बदमाशों ने पूछताछ के बाद उसे जबरन कार में बिठा लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोपी खुद को इनकम टैक्स का अधिकारी बता रहे थे। बदमाश उसे लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
दो बदमाश कारों में रुके रहे, जबकि पांच बॉबी को लेकर घर में दाखिल हो गए। उस समय रमेश दुकान जाने की तैयारी कर रहे थे। बदमाशों ने कहा कि वह इनकम टैक्स के अधिकारी हैं। उनके नाम पर 20 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स का नोटिस है। 
विज्ञापन

7 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
संयोग से आया रिश्तेदार
आरोपियों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बिठाकर सभी के मोबाइल ले लिए और घर के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए। इसके बाद अलमारी में रखे 20 लाख रुपये कार में रख लिया। इधर,संयोग से रमेश के एक रिश्तेदार आ गए। अंदर पहुंचते ही उन्हें शक हुआ। 

8 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
रमेश के पड़ोस में रहने वाले आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजीव राव को भी शक हुआ। संजीव पुलिस मित्र भी हैं। एक जानकार इनकम टैक्स अधिकारी से बात करने के बाद वह आरोपियों का आईकार्ड देखने रमेश के घर पहुंचे। 

9 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शोर-शराबा सुनकर घर के बाहर भीड़ इकट्ठा होने से बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से रुपये लेकर भागने का प्रयास किया,लेकिन पड़ोसियों ने कार चालक समेत छह लोगों को पकड़ लिया। हालांकि,होंडा सिटी कार सवार भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

10 of 10
special 26 - फोटो : अमर उजाला
कई धाराओं में केस
आरोपी नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए थे,इनके खिलाफ बॉबी को अगवा कर मारपीट करने,फर्जी कागजात का इस्तेमाल,खुद को फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। -चिन्मय बिस्वाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण जिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें