फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से अलग यहां घूम रही हैं दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला, सैमसंग फैक्ट्री उद्घाटन में नहीं गईं

Mon, 09 Jul 2018 11:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
south korea first lady - फोटो : ani
दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन करने के लिए दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति मून जे इन भारत आए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी किम जंग सूक दिल्ली में भ्रमण कर रही हैं। उन्होंने हुमायूं का मकबरा देखा। उनके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां उन्होंने करीब 45 मिनट का समय बिताया।
विज्ञापन

2 of 4
south korea first lady - फोटो : ani
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे की पत्नी किम जुंग सूक को भारतीय दस्तकारी ने मन मोह लिया है। इसलिए वह सोमवार को दक्षिणी दिल्ली के हैंडीक्रॉफ्ट के बाजार में पहुंची और शापिंग की। सूत्रों के मुताबिक व्यस्त दौरे के बीच दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला दक्षिणी दिल्ली की सुंदर मार्केट में भारतीय कारीगरों की ओर से तैयार उत्पादों को खरीदा और उन्हें तैयार करने की जानकारी ली।

आप को बता दें कि पीएम मोद मोदी और दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति मून जे इन नोएडा के सैमसंग प्लांट का उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं। ये फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री है। 
विज्ञापन

3 of 4
south korea first lady
सरकार की नोएडा-ग्रेटर नोएडा को देश का पहला मोबाइल ओपन एक्सचेंज क्लस्टर बनाने की योजना है। इसके तहत बड़ी मोबाइल कंपनियां यहां अपनी यूनिटें लगाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के साथ करार कर चुकी है। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : s
एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ साल में 10 हजार करोड़ रुपये निवेश आने की संभावना है, जबकि चार से पांच लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सैमसंग की इस फैक्ट्री में 7 लाख मोबाइल फोन रोज बनाने की क्षमता होगी और  सालाना 12 करोड़ मोबाइल फोन का निर्माण अनुमानित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें