फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने टोकन लेकर 26 मिनट तक किया मेट्रो में सफर, पीएम को देखकर चौंक गए यात्री

Mon, 09 Jul 2018 10:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
pm modi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन सोमवार को मेट्रो से बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पहुंचे। टोकन लेकर प्रधानमंत्री ने करीब 26 मिनट तक मेट्रो में सफर किया । इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पीएम मोदी को मेट्रो में देखकर अन्य यात्री चौंक उठे।
विज्ञापन

2 of 4
pm modi
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ब्लू लाइन का सफर किया। उनके साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और पूरी टीम रही। ब्लू लाइन के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से सभी मेट्रो में 4.36 बजे शाम को सवार हुए। जब पीएम मेट्रो में सवार हुए, उस दौरान दूसरे कोच में अन्य यात्री भी सवार थे। 
विज्ञापन

3 of 4
pm modi, Moon Jae-in
ट्रेन अपने गंतव्य तक जाने के दौरान प्रत्येक स्टेशन पर रुकी। ट्रेन के बाहर से भी लोगों ने पीएम और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का हाथ हिलाकर स्वागत किया। साथ ही मोबाइल से पीएम की फोटो ली और वीडियो बनाया।
विज्ञापन

4 of 4
पीएम मोदी
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से निकलते समय पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को अक्षरधाम मंदिर के बारे में भी बताया। 05.02 बजे शाम को पूरा काफिला बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर उतरा। यहां से पीएम अपनी फ्लीट के साथ सेक्टर-81 स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें