फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के सचिव पर दुष्कर्म का केस: पीड़िता ने खोला माधवन की घिनौनी करतूत का राज, पढ़ें लव, सेक्स और धोखे की कहानी

Tue, 28 Jun 2022 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
उत्तम नगर थाना - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि माधवन ने उसे नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस मामले की शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने उत्तम नगर थाने में 25 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि माधवन के खिलाफ आईपीसी के तहत दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस 71 वर्षीय माधवन के खिलाफ इस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने हालांकि किसी राजनीतिक नेता का नाम नहीं लिया है। डीसीपी ने बताया कि महिला दिल्ली में ही रहती है। उसके पति की 2020 में मौत हो गई थी, जो कांग्रेस कार्यालय में काम करता था।
विज्ञापन

2 of 9
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस मामले की शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर उत्तम नगर थाने में माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है।

4 of 9
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
शिकायत के मुताबिक पीड़िता उत्तम नगर इलाके में रहती है। महिला का पति कांग्रेसी कार्यकर्ता था, होर्डिंग-बैनर लगाने का काम करता था। इसी वजह से वह कांग्रेस पार्टी के संपर्क में आई और उसका पार्टी के दफ्तर और कार्यक्रमों में आना-जाना शुरू हो गया। 
विज्ञापन

5 of 9
कांग्रेस दफ्तर
पति की मौत के बाद काम मांगने गई थी कांग्रेस दफ्तर
2020 में उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत और कोरोना के कारण उसे खाने के भी लाले पड़ गए। वह मदद के लिए पार्टी दफ्तर गई तो वहां उसे किसी कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन का मोबाइल नंबर दे दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
फोन पर उसने माधवन को अपनी माली हालत के बारे में बताया और काम दिलाने का अनुरोध किया। इसके बाद अक्सर माधवन और महिला के बीच बातचीत होने लगी। 21 जनवरी 2022 को माधवन ने उसे नौकरी के लिए इंटरव्यू देने की बात की और पीड़िता को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
वह अकेला है और उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गईं। एक दिन आरोपी ने उसे रात को मिलने के लिए उत्तम नगर बुलाया। पहले महिला ने मना कर दिया, लेकिन जिद करने पर चली गई। आरोपी ने महिला को गाड़ी में बिठाकर अपने चालक को कार से उतार दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसने उसके साथ गंदा काम किया। 


 

8 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शादी का दबाव बनाने पर धमकी
फरवरी 2022 में आरोपी ने पीड़िता को सुंदर नगर स्थित अपने मकान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता को पता चला कि उसकी पत्नी अभी जीवित है।
विज्ञापन

9 of 9
delhi police - फोटो : Amar Ujala
पीड़िता ने माधवन से जब पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। बाद में उसने पीड़िता को कुछ पैसों का लालच देकर चुप रहने के लिए कहा। बात नहीं बनी तो उसने पीड़िता को जान से मरवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें