फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट्स बढ़ा रहीं पति-पत्नी के बीच दूरियां, इस तरह बरतें सावधानी

Sun, 14 Jan 2018 11:13 AM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
couple
पुरानी कहावत है कि शक के मरीज का इलाज किसी हकीम के पास नहीं होता है। आजकल अधिकांश लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका फेसबुक, व्हाट्सऐप आपके संबंधों में दरार डाल सकता है। हाल ही में नोएडा में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां फेसबुक का इस्तेमाल दंपति के मनमुटाव से शुरू होकर, पुलिस थानों और कोर्ट कचहरी जाने का कारण बना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
couple
सेक्टर-44 स्थित एक परिवार में पति-पत्नी के बीच सोशल साइट्स के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। वहीं, सेक्टर-20 थाने में एक पत्नी ने पति द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। मामले की वजह पति का बिना अनुमति पत्नी का फोन चेक करना था। सिर्फ यह दो मामले ही नहीं, महिला थाने में अक्सर ऐसी शिकायतें आती रहती हैं जहां दंपति के बीच झगड़े की वजह सोशल साइट्स बनती हैं। हर महीने महिला थाने में ऐसे 8-10 मामले आ जाते हैं, जहां पति-पत्नी के बीच सोशल साइट्स को लेकर झगड़ा शुरू हुआ हो।
विज्ञापन

3 of 9
love couple
क्यों शुरू होती हैं दिक्कतें : सोशल साइट्स का इस्तेमाल जितनी तेजी से बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से उसके दुष्परिणाम भी सामने आते रहते हैं। निम्न प्रमुख कारणों से सोशल साइट्स का प्रयोग रिश्तों में मनमुटाव का कारण बनता है।

4 of 9
couple
समय की बर्बादी  : सोशल साइट्स का इस्तेमाल करने वाले लोग इस पर काफी समय खर्च करते हैं। इससे वह अपने साथी को ज्यादा समय नहीं दे पाते। यह रिश्तों में तकरार को जन्म देता है।
आभासी दुनिया और वास्तविकता में फर्क न करना : सोशल साइट्स की अपनी एक अलग दुनिया है, जो वास्तविकता से बेहद परे है। कई बार जो लोग सोशल साइट्स पर बेहद खुश नजर आते हैं, उनके वास्तविक जीवन में कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में हकीकत और कल्पनाओं के बीच फंसकर कई लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
couple
बातें छुपाना : कई लोग अपनी सोशल साइट्स से जुड़ी बातें अपने पार्टनर से छुपाते हैं। कुछ लोग छोटी-छोटी बातों जैसे स्कूल, कॉलेज, दोस्त या परिवार से चैट अपने साथी के साथ साझा नहीं करना चाहते हैं। ऐसे मामलों में कई बार बिना वजह शक पैदा होता है।
अन्य लोगों की प्रतिक्रियाएं : सोशल साइट्स पर हम क्या लिखते या शेयर करते हैं, वह हमारी निजी पसंद है, लेकिन दूसरे उस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे, यह हमारे हाथ में नहीं है। कई बार दूसरों की नासमझी और बिना सोचे कुछ भी पोस्ट करने की आदत किसी के रिश्तों में बेवजह का तनाव घोल सकती है।
विज्ञापन

6 of 9
couple
सोच का अंतर : कुछ लोग खुद से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात अपने साथी को बताना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों को अपनी निजता से अधिक लगाव होता है। यह हर बात में साथी की दखल पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में जब दो विपरीत सोच के लोग मिलते हैं तो उनके बीच तकरार की संभावनाएं बनती हैं।
क्या कहते हैं मनोचिकित्सक - मनोचिकित्सक डॉ. जीआर गुलेचा के अनुसार सोशल साइट्स की लत लोगों को परेशानी में डाल सकती है। किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा एडिक्शन दिमाग पर नकारात्मक असर डालता है। साथ ही, यह लोगों के आपसी रिश्तों को भी कमजोर करता है।
विज्ञापन

7 of 9
प्रेमी जोड़ा - फोटो : डेमो फोटो
यह रखें सावधानी : यदि आप सोशल साइट्स का इस्तेमाल करते हैं तो उसका असर आपके रिश्तों पर न पड़े, इसका ख्याल रखें। निम्न बातों का खास ध्यान दें।

8 of 9
love couple
प्राइवेसी को दें सम्मान - भले ही आपको अपने साथी से हर बात शेयर करने की आदत हो, लेकिन साथी की प्राइवेसी को सम्मान देने की आदत डालें। एक-दूसरे पर भरोसा करें।
हर बात में तुरंत निर्णय न लें - छोटी-छोटी बातों को लेकर तुरंत निर्णय न करें । कई बार सोशल साइट्स पर डाली गई पोस्ट और कमेंट ज्यादा सोच समझकर नहीं की जाती। यदि आप हर बात के मायने निकालेंगे तो रिश्तों में खटास बढ़ेगी।
विज्ञापन

9 of 9
love couple
दूसरों के कमेंट को करें इग्नोर - आपके साथी की प्रोफाइल पर कौन क्या कमेंट कर रहा है, इस पर अधिक ध्यान न दें। याद रखें आपका साथी अपने कमेंट तय कर सकता है। दूसरों के कमेंट पर आपके साथी का कोई दबाव नहीं होता है।
साथी के लिए निकालें समय - रिश्तों में समय देना बेहद आवश्यक है। याद रखें सोशल साइट्स आपके रिश्ते से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें