सेविंग स्कीम
सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग तरह की सेविंग स्कीम्स जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल पेंशन स्कीम जैसी स्कीम से भी टैक्स बचाया जा सकता हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सुकन्या समृद्धि योजना को सन 2015 में लॉन्च किया था। यह स्कीम लागू करने के पीछे का मकसद गर्ल चाइल्ड को सेव करना था। बता दें कि इसमें मिनिमम 1 हजार प्रति साल की इन्वेस्टमेंट करना होता है, 80सी के तहत आप 1.5 लाख रुपए तक क्लेम कर सकते हैं।