फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में खड़ी छह बस जल कर हुई राख, हो सकता था ये बड़ा हादसा

Wed, 29 Nov 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
buses burnt in timarpur - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में मंगलवार सुबह पार्किंग में खड़ी छह बसों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

2 of 4
buses burnt in timarpur - फोटो : अमर उजाला
लेकिन हादसे में सभी बसें बुरी तरह से जल गईं। गनीमत यह रही कि घटना स्थल के पास पेट्रोल पंप तक आग नहीं पहुंची। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि बीड़ी सिगरेट के कारण बसों में आग लगी है। फिलहाल, मामले की छानबीन जारी है।  
विज्ञापन

3 of 4
buses burnt in timarpur - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, तिमारपुर इलाके में ट्रक पार्किंग है। यहां बसे खड़ी रहती हैं। मंगलवार सुबह करीब 7.42 बजे बसों में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

4 of 4
buses burnt in timarpur - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हादसे के वक्त कई और बसें वहां खड़ी थीं जिसे समय रहते ही हटा लिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों का कहना था कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आग लगाई है। पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें