पीड़ित छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने गुरुवार को उस कॉलेज के दो प्राचार्यों से भी पूछताछ की थी, जिसमें छात्रा पढ़ रही थी। छात्रा ने बुधवार को एसआईटी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि कॉलेज के हॉस्टल में उसके कमरे को पुलिस द्वारा सील किए जाने से पहले चिन्मयानंद के समर्थकों ने कई सबूत गायब कर दिए थे। छात्रा के पिता ने भी आरोप लगाया था कि आरोपी के समर्थकों ने कमरे से कैमरायुक्त वे दोनों चश्मे गायब कर दिए हैं, जिनसे छात्रा ने चिन्मयानंद की तरफ से किए जा रहे शोषण का वीडियो बनाया था। इसके अलावा छात्रा ने आरोपी के समर्थकों पर उसकी छवि खराब करने वाली कुछ चीजें भी कमरे में रख देने का आरोप भी लगाया है।