फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद केसः छात्रा के पिता और दोस्त को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Sat, 14 Sep 2019 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में पोस्ट ग्रेजुएशन की एक छात्रा के शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किल और बढ़ गई हैं। हालांकि अब इस मामले में छात्रा के पिता और दोस्त को लेकर भी कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं जो चौंकाने वाले हैं। इससे छात्रा की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानिए क्या हैं वो खुलासे और चिन्मयानंद से एसआईटी क्या पूछताछ की और क्या-क्या जांच की....
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मां ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की दी थी तहरीर
स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा की मां ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत तत्कालीन डीएम को 12 नवंबर 2018 को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें छात्रा की मां ने पति पर खुद को व बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कहा था कि उसके पति जिद्दी स्वभाव के हैं वह उसे व उसके तीन बच्चों को प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
संजय पर दर्ज है जानलेवा हमले की रिपोर्ट
पीड़ित छात्रा के दोस्त संजय सिंह के खिलाफ चौक कोतवाली में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है। लगभग एक साल पहले आवास विकास में झगड़ा होने के दौरान एक युवती को हाथ में गोली लग गई थी। तब इस मामले में संजय आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। संजय को जेल से छूटने के लिए जमानत करानी पड़ी थी।

4 of 10
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
चिन्मयानंद के वकील से एसआईटी ने की पूछताछ
छात्रा के आरोपों की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के वकील से पूछताछ की। वकील ने स्वामी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले अज्ञात शख्स पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

5 of 10
स्वामी चिन्मयानन्द - फोटो : अमर उजाला
वकील ओम सिंह एसआईटी के बुलावे पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। उनसे स्वामी के व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से पांच करोड़ की रंगदारी वाले मेसेज को लेकर सवाल किए गए। वकील ने बताया कि स्वामी के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वालों ने मेसेज भेजकर धमकी दी थी कि यदि रुपये नहीं मिले तो वह स्वामी को बदनाम कर देंगे। स्वामी पर लगाए गए आरोप इसी षड्यंत्र का हिस्सा है।
विज्ञापन

6 of 10
chinmayanand
एसआईटी का नेतृत्व कर रहे आईजी नवीन अरोड़ा और उनकी टीम में शामिल अधिकारियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ शाम पांच बजे तक पूछताछ की। वकील ने बताया कि एसआईटी रंगदारी मामले की जांच कर रही है, इसलिए उनसे रंगदारी से जुड़े सवालों को लेकर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईटी पर पूरा भरोसा है। जांच में स्वामी बेदाग निकलेंगे। षड्यंत्र रचने वालों का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन

7 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद से सात घंटे पूछताछ, बेडरूम सील
 विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार देर रात तक स्वामी से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। स्वामी का बेडरूम भी सील कर दिया गया। चिन्मयानंद के बिना अनुमति आश्रम से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही जांच पूरी होने तक उनके शाहजहांपुर से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी ने बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे तक स्वामी चिन्मयानंद से पुलिस लाइंस में पूछताछ की। स्वामी के दिव्यधाम आवास स्थित बेडरूम को भी बृहस्पतिवार रात में ही सील कर दिया गया था।

8 of 10
मुमुक्षु आश्रम के पास एसआईटी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर को एसआईटी पीड़ित छात्रा को लेकर मुमुक्षु आश्रम पहुंची। यहां छात्रा और स्वामी से अलग-अलग पूछताछ कर अन्य जानकारियां लीं और फोरेंसिक टीम ने स्वामी के बेडरूम व अन्य जगह से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। उस घटनास्थल को भी देखा, जहां छात्रा ने अपने साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को स्वामी के मुमुक्षु आश्रम और आावस पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए। पुलिसकर्मियों को एसआईटी की अनुमति के बिना स्वामी को आश्रम से बाहर नहीं जाने देने की हिदायत दी गई है।

9 of 10
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया
एसआईटी ने शुक्रवार सुबह छात्रा के घर नोटिस भेजकर उसे जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था। छात्रों से कहा गया था कि जांच में आए बिंदुओं पर पूछताछ व साक्ष्यों के लिए छात्रा को मुमुक्षु आश्रम पहुंचना होगा। इसके बाद पुलिस टीम छात्रा व उसके पिता को अपनी गाड़ी में बैठाकर दोपहर 1:15 बजे मुमुक्षु आश्रम लेकर आई। वहां एसआईटी ने छात्रा को साथ लेकर हॉस्टल से लेकर स्वामी के आश्रम तक चक्कर लगाए और छात्रा व स्वामी से दुष्कर्म, शारीरिक शोषण और रंगदारी से जुड़े मामलों में गहराई से पूछताछ की। एसआईटी छात्रा को लेकर देर शाम तक आश्रम में मौजूद थी।
विज्ञापन

10 of 10
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अपनी संस्था के जरिए कई शैक्षिक संस्थान चलाने वाले चिन्मयानंद स्वामी पर छात्रा ने करीब एक साल तक दुष्कर्म करने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। छात्रा के अचानक गायब हो जाने से यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया था। बाद में छात्रा को पुलिस ने राजस्थान से बरामद किया था।

कॉलेज स्टाफ से भी की गई है पूछताछ
एसआईटी ने बृहस्पतिवार को उस कॉलेज के दो प्राचार्यों से भी पूछताछ की थी, जिसमें छात्रा पढ़ रही थी। छात्रा ने बुधवार को एसआईटी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि कॉलेज के हॉस्टल में उसके कमरे को पुलिस द्वारा सील किए जाने से पहले चिन्मयानंद के समर्थकों ने कई सबूत गायब कर दिए थे। छात्रा के पिता ने भी आरोप लगाया था कि आरोपी के समर्थकों ने कमरे से कैमरायुक्त वे दोनों चश्मे गायब कर दिए हैं, जिनसे छात्रा ने चिन्मयानंद की तरफ से किए जा रहे शोषण का वीडियो बनाया था। इसके अलावा छात्रा ने आरोपी के समर्थकों पर उसकी छवि खराब करने वाली कुछ चीजें भी कमरे में रख देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें