फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के प्रेमी को पाने के लिए ननद ने दी छह लाख की सुपारी, खुद बुलाया और मरवा दी गोली

Mon, 21 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

हल्द्वानी के ध्यानार्थ...
साढ़े छह लाख की सुपारी देकर मुंहबोली ननद ने कराई हत्या
- रमा हत्याकांड में पुलिस ने मुंहबोली ननद को हिरासत में लिया
- लोनी के शूटर और उसके साथी को दी थी रमा की हत्या की सुपारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के कॉल सेंटर में कार्यरत महिला रमा की हत्या साढ़े छह लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी मुंह बोली ननद ने ही करवाई थी। पुलिस ने आरोपी ननद और शूटर को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से वह फरार चल रही थी। पुलिस जल्द ही शूटरों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 17 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे बदमाशों ने राजेंद्र नगर में रमा उर्फ रिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली उसके सीने और कंधे के पास लगी थी। घटना में मृतका की मुंह बोली ननद पर शक जताते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी मगर ननद घटना के बाद से फरार थी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर मुंह बोली ननद को हिरासत में ले लिया है। वह एक रिश्तेदार के घर छिपी थी। पुलिस जांच में ननद ने बताया है कि वह अभिषेक से प्यार करती थी मगर रमा लगातार उसके पीछे पड़ी थी।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कई बार समझाने के बाद भी जब रमा ने अभिषेक को नहीं छोड़ा तो उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने लोनी के रहने वाले एक शूटर को साढ़े छह लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। यह तय हुआ कि वह रमा को घर से बाहर लेकर आएगी और दोनों शूटर उसे गोली मार देंगे।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि हत्या का कारण प्रेम त्रिकोण ही है। आरोपी ननद भी रमा के प्रेमी से प्यार करती है। इसके चलते उसने पूरी साजिश रच डाली। उधर, ननद की मदद से पुलिस शूटरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो एक शूटर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके साथी की तलाश में उत्तराखंड, दिल्ली और एनसीआर में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रमा की मौत दो गोली लगने से ही हुई है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अभिषेक की भूमिका भी संदिग्ध: ननद को हिरासत में लेने के बाद पुलिस अब रमा के प्रेमी अभिषेक की घटना में भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से अभिषेक भी पुलिस के सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस अभिषेक की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

8 of 8
उधर, रमा के ससुर चाप सिंह ने बताया कि उनकी बहू को छोटी सी उम्र में पति की मौत से सदमा लगा था। वह नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश में थी। ऐसे में उसकी हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें