फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, शूटरों ने उगला अब तक का सबसे बड़ा राज

Wed, 22 Jun 2022 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Sidhu Moose Wala Murder - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए शूटरों ने एक नया खुलासा किया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले उसकी चार बार हत्या करने की कोशिश की गई थी। मगर अधिक भीड़ व कड़ी सुरक्षा के चलते वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या नहीं कर पाए थे। कई बार सिद्धू मूसेवाला शूटरों के बिल्कुल पास से निकल गया था। दूसरी तरफ जांच में ये भी बात सामने आई है कि गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम भी बनाई थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार प्रियव्रत उर्फ फौजी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि लॉरेंस बिश्रोई और गोल्डी बराड़ ने करीब छह महीने पहले ही शूटरों को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए निर्देश दे दिया था। तभी से शूटर सिद्धू की हत्या के करने के लिए उसके पीछे लग गए थे।
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में एक बार बॉलीबॉल खेल हुआ था। यहां भी शूटर सिद्धू की हत्या करने गए थे, मगर यहां भीड़ बहुत ज्यादा थी। इस कारण ये सिद्धू की हत्या नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

3 of 8
Sidhu Moose Wala Murder case - फोटो : अमर उजाला
एक बार सिद्धू को पंजाब की एक कोर्ट में भी मारने का प्रयास किया गया था। शूटर कोर्ट में चले गए थे। कोर्ट में भी उस समय बहुत भीड़ थी। सिद्धू इनके पास से गुजर गया था और ये हत्या नहीं कर पाए थे। 

 

4 of 8
Sidhu Moose Wala Murder - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू की हत्या करने से पहले कई बार रेकी की गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम भी बनाई थी। 
 
विज्ञापन

5 of 8
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
ये टीम गायक मूसेवाला कहां जा रहा है, किससे मिल रहा है और उसके क्या-क्या कार्यक्रम होते हैं आदि पर नजर रख रही थी। शूटरों ने पूछताछ में ये बताया है कि सिद्धू की गतिविधियों पर इसलिए नजर रखी जा रही थी कि ताकि ये पता लग सके कि सिद्धू की सुरक्षा कम होती है और सुरक्षाकर्मी कब-कब नहीं होते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस तरह की रेकी कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। दिल्ली पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के आरोप में सोमवार को मेन शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी, कशिश और पनाह देने वाले केशव को गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन

7 of 8
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
शूटरों को कोटकपूरा हाईवे के ढाबे पर दी गई थी कोरोला
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब तक जारी जांच में सामने आया है कि हमला करने वाले तीन शूटरों को कोरोला गाड़ी कोटकपूरा हाईवे पर बने एक ढाबे में जगरूप रूपा और मनप्रीत भाऊ ने उपलब्ध कराई थी। इन दोनों को यह काम गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना ने गोल्डी बराड़ के कहने पर दिया था। 
विज्ञापन

8 of 8
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
यह भी पता चला है कि इसी ढाबे पर शूटरों ने यह भी तय कर लिया था कि वाहन किस रास्ते से जाएंगे और वारदात के बाद किस रास्ते से इलाके से बाहर निकल जाएंगे। इस बीच दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन शूटरों को भी प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाकर पूछताछ करने के लिए राज्य पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें