फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder: हत्या कर घटनास्थल से प्रियव्रत ने गोल्डी बराड़ को की थी इंटरनेट कॉल, कर दिया सिद्धू मूसेवाला का काम तमाम

Tue, 21 Jun 2022 12:54 PM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Sidhu Moose Wala Murder case - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल, कारतूस के अलावा हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर बरामद किए हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि गोल्डी के कहने पर ही किसी अज्ञात शख्स ने हरियाणा में ही ये विस्फोट और हैंड ग्रेनेड उपलब्ध करवाए थे। दरअसल, गोल्डी बराड़ हर हाल में सिद्धू मूसेवाला की हत्या करना चाहता था। प्रियव्रत ने खुलासा किया कि मूसेवाला गोलियों से बच जाता तो उसके वाहन पर हैंड ग्रेनेड के साथ दूर से मार करने के लिए ग्रेनेड लांचर का भी इंतजाम किया गया था। वारदात के समय यह सारे हथियार बोलेरो गाड़ी में ही थे। वारदात के बाद आरोपी इन हथियार को लेकर हिसार ले गए। प्रियव्रत ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले नौ बार रैकी की गई थी। घटना वाले दिन संदीप उर्फ केकड़ा ने सूचना दी थी कि मूसेवाला अपने दोस्तों के साथ थार गाड़ी में जा रहा है। उसके साथ कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं है, और न ही कोई बुलेटप्रूफ गाड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Sidhu Moose Wala Murder - फोटो : अमर उजाला
बराड़ के संपर्क में था 
प्रियव्रत ने बताया कि वह सीधे गोल्डी बराड़ के संपर्क में था। उसके कहने पर ही उसने अपनी टीम तैयार कर एक मॉड्यूल खड़ा किया था। गोल्डी के कहने पर अज्ञात शख्स ने इन्हें हरियाणा में हथियार व विस्फोटक उपलब्ध करवाए। कशिश भी प्रियव्रत के कहने पर हत्याकांड में शामिल हुआ था। दूसरी ओर गैंग को आश्रय देने वाले केशव ने गोल्डी के इशारे पर इनके रहने खाने-पीने और फरार कराने का इंतजाम किया था।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद गोल्डी को दी थी जानकारी
दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद प्रियव्रत ने घटना स्थल से इंटरनेट कॉल कर गोल्डी बराड़ को बताया था कि सिद्धू का काम तमाम कर दिया है। यानि सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी है। गोल्डी बराड़ ने इनको छिपने व कौन व्यक्ति उन्हें पनाह देगा इसके बारे में बताया था।

4 of 7
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
फरारी के दौरान इन्होंने गोल्डी बराड़ से कम ही बात की थी। इसके बाद सभी फरार हो गए। कुछ दूर जाने के बाद केशव कुमार, प्रियव्रत और उसके मॉड्यूल के बदमाशों को अपनी कार में बिठाकर फरार हो गया। कशिश और प्रियव्रत फतेहगढ़ पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अदालत ने तीनों को 14 दिन पुलिस हिरासत में भेजा
दिल्ली के एक अदालत ने तीनों आरोपियों को दो हफ्ते के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय खनगवाल ने प्रियव्रत (26), कशिश (24) और केशव कुमार (29) को पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले, दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मूसेवाला हत्या मामले में बड़ी साजिश का खुलासा करने के लिए तीनों की हिरासत मांगी थी।
विज्ञापन

6 of 7
Sidhu Moose Wala Murder - फोटो : अमर उजाला
कई गैंग का गठजोड़ बन गया था पुलिस के लिए मुसीबत
दिल्ली पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी और गोगी गैंग का गठजोड़ कई राज्यों के लिए चुनौती बन गया था। गैंग लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। इसे देखते हुए वर्ष 2021 में स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के खिलाफ मकोका का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की जांच के बाद पुलिस अब तक लॉरेंस बिश्नोई, राजकुमार उर्फ राजू, संपत नेहरा, रविंदर सिंह, जगदीप उर्फ जग्गू, प्रियव्रत उर्फ काला, राहुल उर्फ सांगा, नरेश सेठी, अनिल लीला, अक्षय, सचिन उर्फ भांजा, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, विरेंद्र प्रताप उर्फ ताला राणा, ओम प्रकाश उर्फ काला, दीपक उर्फ टीनू और बिंटू उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें