श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशान
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस को श्रद्धा के मोबाइल की तलाश है। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने पूछताछ में बताया है कि उसने श्रद्धा के फोन को ठिकाने लगाने से पहले उसका पूरा डाटा डिलीट कर दिया था। उसको ये आइडिया भी इंटरनेट से ही मिला था। आरोपी आफताब ने श्रद्धा को मौत के घाट उतारने के बाद बाहर जाकर बीयर लाया। शव के पास बैठ कर बीयर पी और खाना मंगाकर खाना खाने के बाद सारी रात फिल्म देखी ।