मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने अपना पूरा दम लगाया हुआ है। पूरे देश की निगाहें इस सनसनीखेज हत्याकांड पर टिकी हुई हैं। पुलिस नहीं चाहती कि इस केस को लेकर उसकी फजीहत हो। खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से मामले की जांच करने का आदेश दिया हुआ है। मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में पुलिस को 18 अक्तूबर का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। रविवार को दक्षिण जिले के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को फिर तलाशी अभियान में लगाया गया है। रविवार सुबह 6:00 बजे से तलाशी अभियान शुरू किया गया है। दक्षिण जिले के हर थाने से 10-10 पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई है। यह पुलिसकर्मी छह किलोमीटर के दायरे में फैले जंगल में श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 12
श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जांच में यह सामने आया है कि श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब ने श्रद्धा के साथ हिमाचल प्रदेश में भी मारपीट की थी। दिल्ली पुलिस की एक टीम बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड केस की जांच के लिए मणिकर्ण घाटी के तोष गांव पहुंची।
विज्ञापन
3 of 12
श्रद्धा के दोस्त द्वारा साझा फोटो में साफ देखे जा सकते हैं चोटों के निशान
- फोटो : अमर उजाला
यहां दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब से फोन पर बात कर लोकेशन को वेरिफाई किया। पुलिस ने मोबाइल फोन का स्पीकर ऑन कर गेस्ट हाउस संचालक कमल चंद को भी आफताब की बात सुनाई।
4 of 12
मृतका श्रद्धा और सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाते कैद हुआ आफताब
- फोटो : एएनआई
फोन पर आरोपी आफताब ने तोष में श्रद्धा के साथ रुकने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी और गेस्ट हाउस मालिक की बात को फोन कर क्रॉस चेक किया।
विज्ञापन
5 of 12
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा हत्या मामले की जांच की आंच दिल्ली से कांगड़ा, मणिकर्ण के तोष होकर मनाली तक पहुंची है। श्रद्धा की हत्या से गेस्ट हाउस संचालक भी हैरान हैं। गेस्ट हाउस मालिक के बेटे नरेंद्र कुमार ने कहा कि टीवी में श्रद्धा की हत्या की खबर को देखा तो उनको लगा कि उन्होंने लड़की को पहले कहीं देखा है।
विज्ञापन
6 of 12
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को जब दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पूछताछ के लिए तोष पहुंची तो गेस्ट हाउस के संचालक और उनका बेटा भी हैरान रह गए। नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने गेस्ट हाउस चलाने के लिए मुंबई के दो युवकों को दे रखा था। हालांकि, पहले ये युवक तोष में ही एक अन्य होटल में काम करते थे।
विज्ञापन
7 of 12
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : एएनआई
बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में काम करने वाले दोनों युवक भी उनके दोस्त थे और उनके जरिये ही वह ऑनलाइन बुकिंग कर सैर सपाटे के लिए पहुंचे थे।
शनिवार दोपहर बाद तोष से दिल्ली पुलिस की टीम आगामी जांच के लिए मनाली पहुंच गई है। बताया जा रहा है तोष के बाद आफताब और श्रद्धा मनाली घूमने गए थे। इसका खुलासा जांच टीम ने तोष में किया।
8 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हथियारों की तलाश में गुरुग्राम पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम
वहीं, शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम पहुंची। पुलिस ने कई घंटे डीएलएफ फेज-2 के खाली प्लॉट और जंगलों की खाक छानी।
9 of 12
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आशंका है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार को आफताब ने यहां ठिकाने लगाया है, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली और दोपहर बाद उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।
10 of 12
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि छतरपुर पहाड़ी इलाके से जंगल बेहद नजदीक है, ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के ज्यादातर टुकड़ों को महरौली के जंगल में ठिकाने लगाया हो।
11 of 12
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से पुलिस का फोकस महरौली इलाके में ज्यादा है। शनिवार सुबह 20-25 जवानों की टीम ने महरौली के जंगलों में जाकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वहां से भी पुलिस को कुछ नहीं मिला।
दोपहर को एक बार फिर टीम को जंगल भेजा गया। शाम तक चली जांच के बाद एक बार फिर टीम खाली हाथ लौट आई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आफताब बार-बार पुलिस को गुमराह कर रहा है। बेहद शातिर अपराधी की तरह वह सारी तरकीबें लगा रहा है, जिससे पुलिस को अंधेरे में रखा जा सके।