गाजियाबाद में एक बिल्डर के बुलावे पर कार्यक्रम करने आईं श्रद्धा कपूर ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प राज खोले। क्या आप जानते हैं कि श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म कौन सी है। शायद आप कहेंगे कि आशिकी-2 पर नहीं यह उनकी पहली सफल फिल्म है। श्रद्धा ने बताया की उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन स्टारर तीन पत्ती है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। (सभी फोटोः अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन
बिल्डर के बुलावे पर पहुंची श्रद्घा और खोले कई अनसुने राज
2 of 10
आशिकी-2 की सफलता उन्हें बहुत आसानी से नहीं मिली थी। तीन पत्ती असफल होने के बाद उन्हें संजय लीला भंसाली की 'माई फ्रेंड पिंटो' के ऑडिशन में सेलेक्ट होने के बावजूद कल्कि कोचलिन से रिप्लेस कर दिया गया था। इसके बाद वो तीन दिन तक लगातार रोईं थीं।
विज्ञापन
बिल्डर के बुलावे पर पहुंची श्रद्घा और खोले कई अनसुने राज
3 of 10
श्रद्धा कपूर ने बताया कि जब वो छोटी थीं तो अपने पापा को मेकअप में ही देखती थीं और उन्हें लगता था कि उनके पापा के पास बहुत सारी अद्भुत शक्तियां हैं। लेकिन जब थोड़े बड़े होने पर उनके पापा ने उन्हें फिल्मों के बारे में सब सच बताया तो उन्होंने भी अभिनय में हाथ आजमाने का मन बना लिया।
बिल्डर के बुलावे पर पहुंची श्रद्घा और खोले कई अनसुने राज
4 of 10
श्रद्धा से ये पूछने पर कि वो किस चीज से बहुत करीब से जुड़ी हैं तो वो बताती हैं कि उनके चाय का कप उनके सबसे करीब है।
विज्ञापन
बिल्डर के बुलावे पर पहुंची श्रद्घा और खोले कई अनसुने राज
5 of 10
श्रद्धा ने बताया कि वो आधी मराठी और आधी पंजाबी हैं। उनके पिता शक्ति कपूर पंजाबी और मां शिवांगी मराठी हैं। वह मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी की भांजी।
विज्ञापन
बिल्डर के बुलावे पर पहुंची श्रद्घा और खोले कई अनसुने राज
6 of 10
श्रद्धा ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर बिजली से लगता है।
विज्ञापन
बिल्डर के बुलावे पर पहुंची श्रद्घा और खोले कई अनसुने राज
7 of 10
श्रद्धा ने कहा कि बचपन से ही हिरोइन बनने का उनका सपना था जिसकी वजह से उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई एक साल के बाद ही छोड़ दी। इसी प्रोग्राम में कुछ और कलाकारों ने भी अनपी प्रस्तुति दी। आगे श्रद्धा बोलीं कि...
बिल्डर के बुलावे पर पहुंची श्रद्घा और खोले कई अनसुने राज
8 of 10
वो कहती हैं कि उनके पिता उनके हिरोइन बनने के फैसले से हमेशा खुश थे बस एक बार जब उन्होंने एयर होस्टेस बनने की इच्छा जताई थी तो शक्ति कपूर ने उन्हें मना कर दिया था।
बिल्डर के बुलावे पर पहुंची श्रद्घा और खोले कई अनसुने राज
9 of 10
श्रद्धा बताती हैं कि फिल्मी परिवार में पैदा होने का उनपर बहुत गहरा असर पड़ा है। इसी वजह से वो एक बेहद रोमांटिक शख्स हैं।
बिल्डर के बुलावे पर पहुंची श्रद्घा और खोले कई अनसुने राज
10 of 10
उनकी सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्म गुरू दत्त की प्यासा है और वो चाहती हैं कि उन्हें भी इस फिल्म में निभाए गए वहीदा रहमान के रोल जैसा किरदार करने को मिले।