फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कील और गोली लगने से नहीं फटेगा टायर

विज्ञापन
1 of 8
दो दिवसीय दूसरा इंटरनेशनल इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो शुक्रवार से प्रगति मैदान में शुरू हुआ। हाईटेक तकनीक सुरक्षा ही नहीं, बल्कि दुनिया से अपडेट रहने के लिए भी जरूरी है। एक्सपो में दिल्ली पुलिस ने अपने स्टॉल में हिम्मत ऐप को प्रदर्शित किया है। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

PICS: कील और गोली लगने से नहीं फटेगा टायर

2 of 8
यहां देसी-विदेशी कंपनियां हाईटेक उपकरणों लेकर पहुंची हैं। एक्सपो में ग्रांड आरजेएस इलेक्ट्रॉनिक ने बाइक के लिए ऐसा टायर लॉन्च किया है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बल के लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

PICS: कील और गोली लगने से नहीं फटेगा टायर

3 of 8
कील और गोली लगने के बाद भी यह टायर नहीं फटेगा। मॉडल और हाईटेक पुलिसिंग के लिए देशी-विदेशी कंपनियां ऐसे उपकरण लेकर आई हैं, जिसके प्रयोग से जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी।

PICS: कील और गोली लगने से नहीं फटेगा टायर

4 of 8
इस खास टायर में हवा की जगह स्पेशल पॉली यूरीटॉन कंपाउंड (लिक्विड) भरा गया है। यह अंदर जाते ही रबड़ की तरह सख्त हो जाता है। कील या गोली लगने के बाद भी यह टायर खराब नहीं होता है। कंपनी का दावा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए यह तकनीक ईजाद की गई है। इसकी कीमत महज 11 हजार रुपये है।
विज्ञापन

PICS: कील और गोली लगने से नहीं फटेगा टायर

5 of 8
स्विस पुलिस को उपकरण देने वाली कंपनी भी पहली बार भारत आई है। कंपनी का दावा है कि वे जल्द ही दिल्ली में ऑफिस खोलेंगे और भारत सरकार के साथ एक समझौता करते हुए विभिन्न प्रदेशों की पुलिस को अपना हाईटेक उपकरण देंगे।

विज्ञापन

PICS: कील और गोली लगने से नहीं फटेगा टायर

6 of 8
यहां एक ऐसा जनरेटर प्रदर्शित किया गया है जो डीजल और पेट्रोल के अलावा शराब डालने से भी बिजली तैयार करेगा। जनरेटर बॉर्डर एरिया के लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं ऐसे बुलेट प्रूफ जैकेट भी शामिल हैं, जिसमें सिलने के लिए सुई का प्रयोग नहीं किया गया है। इसे ऐसे तरीके से डिजाइन किया गया है कि शरीर के आधार पर शर्ट का रूप ले लेगी।
विज्ञापन

PICS: कील और गोली लगने से नहीं फटेगा टायर

7 of 8
आप ऑफिस में हैं, लेकिन घर में कौन आ-जा रहा है, इसकी जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। भारतीय कंपनी ने एक ऐसी डोरबेल बनाई  की है, जो मोबाइल से जुड़ी है।
विज्ञापन

PICS: कील और गोली लगने से नहीं फटेगा टायर

8 of 8
डोरबेल में सीसीटीवी लगा हुआ है और जैसे ही कोई डोरबेल बजाएगा, आपके मोबाइल पर घंटी बजेगी और उस व्यक्ति की तस्वीर सामने आ जाएगी। इससे घर में रह रही अकेली महिला की सुरक्षा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें