देश की राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक एक युवती पर लात और थप्पड़ बरसाता रहा। पीड़िता रहम की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। आरोपी उसपर लगातार लात-थप्पड़ और कोहनी से वार करता था। वो दर्द से चीखती रही, आरोपी वार करता था। इस वीडियो को देखकर किसी का भी खून खोल जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
delhi police asi son beats woman
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवती की पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो तिलक नगर इलाके का है। एक कॉल सेंटर में यह पूरी घटना हुई। वीडियो में पिटाई करने वाले युवक का नाम रोहित तोमर है। जो दिल्ली पुलिस के नार्कोटिक्स में तैनात एएसआई का बेटा है। रोहित राम नगर का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
delhi police asi son beats woman
बताया जा रहा है कि इस शख्स ने यह वीडियो बनाकर एक अन्य लड़की को भेजा था। उसी की शिकायत पर पुलिस ने रोहित तोमर नाम के आरोपी पर धारा 354 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस वीडियो के सामने आने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसका संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फ़ोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कारवाई करने के लिए कहा है।'
4 of 5
delhi police asi son beats woman
आपको बता दें कि रोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड को धमकाने के लिए यह मारपीट की थी। आरोपी युवक ने कॉल सेंटर में काम करने वाली फ्रेंड को पीटा और फिर मारपीट का यह वीडियो उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा। रोहित ने कहा कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारा भी ऐसा ही हाल होगा।
रोहित की गर्लफ्रेंड ने इस वीडियो को देखकर तिलक नगर थाने में आरोपी रोहित के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। युवती की शिकायत के मुताबिुक, डेढ़ साल उन दोनों का रिलेशन रहा, बाद में दोनों अलग हो गए। आरोपी शराबी है और मारपीट करता था।