शीला दीक्षित का आखिरी ट्वीट
- फोटो : सोशल मीडिया
शीला दीक्षित ने दिल्लीवासियों के हित में आखिरी ट्वीट पांच जुलाई को किया था। उन्होेंने केंद्रीय बजट पर ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार को घेरा था। पांच जुलाई को किए आखिरी ट्वीट में केंद्रीय बजट पर दीक्षित ने लिखा था कि आम बजट लोगों को निराश करने वाला था। देश की राजधानी दिल्ली को बजट में कुछ नहीं दिया गया है। उन्होंने यह भी लिखा था कि पिछले कुछ बजट में दिल्ली को कुछ नहीं दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि बजट में दिल्ली के हितों की अच्छी तरह से देखभाल की जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।