फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत से जुड़ी हैं ये 5 बातें, नहीं जानते होंगे आप

Sun, 11 Mar 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shashi tharoor
शशि थरूर आज 62 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर भी उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर उनके साथ नहीं हैं। बता दें कि लोक सभा सांसद शशि थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के लीला होटल के रूम नंबर 345 में हुई थी। लेकिन आप सुनंदा पुष्कर की इस रहस्यमयी मौत के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे..
विज्ञापन

2 of 6
shashi tharoor
शशि थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के घर का रिनोवेशन चल रहा था इसलिए दंपती चानक्यपुरी स्थित लीला होटल में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन

3 of 6
shashi tharoor
17 जनवरी 2014 की शाम शशि थरूर ने पाया उनकी बीवी सुनंदा पुष्कर नींद से नहीं जाग रहीं तो वो समझ गए कि सुनंदा पुष्कर अब नहीं रही और इस बात की सूचना शशि थरूर ने दिल्ली पुलिस को दे दी। जिसके बाद सुनंदा पुष्कर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

4 of 6
shashi tharoor
पहले तो बता दिया गया कि सुनंदा पुष्कर ने आत्महत्या की है लेकिन बाद में शव परीक्षण के बाद पता चला कि सुनंदा पुष्कर की मौत ड्रग ओवरडोज के वजह से हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
shashi tharoor
कुछ दिन पहले सुनंदा पुष्कर त्रिवंद्रम के अस्पताल में अपना चेक अप करवाया था जहां डॉक्टर ने कहा था कि उनको किसी भी प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। साथ ही 1 जुलाई 2015 को एम्स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कबूल किया कि उनपर जूठी रिपोर्ट जारी करने का दबाव बनाया गया था। फिर ठीक 9 दिन बाद 10 जुलाई को मेडिकल टीम ने बताया कि सुनंदा पुष्कर की मौत जहर देने के वजह से हुई है। और 6 जनवरी 2015 को दिल्ली पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shashi tharoor
रिपब्लिक टीवी ने वर्ष 2017 में कई सारी टेप अपने चैनल द्वारा दिखाई जिससे सबको ये लगने लगा कि सुनंदा पुष्कर की मौत के पीछे शशि थरूर का हाथ है। बाद में शशि थरूर ने रिपब्लिक टीवी और उसके एंकर अरनब गोस्वामी के खिलाफ मानहानी का मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें