फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के बेहतरीन व्यंजनों को चखने की ख्वाहिश रखते हैं तो पढ़ें ये खबर

Sun, 11 Mar 2018 03:55 PM IST
अरुण कुमार /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हेल्दी फूड
दुनिया के बेहतरीन व्यंजनों को चखने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, प्रगति मैदान में 13 से 17 मार्च तक 33वां आहार मेला शुरू होने जा रहा है।आईटीपीओ प्रशासन ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में विभिन्न आहारों के अलावा विदेशी कंपनियां अतिथि सत्कार से जुड़ी चीजों का भी प्रदर्शन करेंगी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
बेहतरीन व्यंजन
आईटीपीओ के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मेले में इस साल अमेरिका, पोलैंड, टर्की, चीन, कनाडा, पेरू , इटली, स्पेन, ओमान, साउथ कोरिया, थाईलैंड, यूएई, नॉर्वे, इंडोनेशिया, ट्यूनेशिया, हॉककॉग, और सिंगापुर समेत कुल 18 देश शामिल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
हेल्दी फूड
मेले में भारत समेत विश्व भर से फूड प्रोडक्ट, मशीनरी और उपकरणों को 900 प्रदर्शक प्रदर्शित करेंगे।  मेले में खास तौर पर विदेशी व्यंजनों की विभिन्न किस्मों और उन्हें बनाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान प्रगति के लॉज बी में पाक कला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
विज्ञापन

4 of 4
soft drink
इस दौरान जाने माने शेफ शिरकत करेंगे। आहार मेला हॉल नंबर 7 से 12 ए, हैंगर-एक से 6, और लॉज ए और बी में आयोजित होगा। मेले में प्रवेश गेट नंबर-1 से मिलेगी।  दर्शकों को पंजीकरण के बाद प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें