सीएए के विरोध में शाहीन बाग में करीब 46 दिन से चल रहे आंदोलन को खड़ा करने में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की अहम भूमिका थी। जामिया नगर के अलावा शरजील 13 और 15 दिसंबर को शाहीन बाग गया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की जांच में यह बात सामने आई है। दिल्ली पुलिस बृहस्पतिवार को शरजील को जेएनयू समेत कई जगह ले गई और उसके दोस्त व जान-पहचान वाले को वेरिफाई किया। गिरफ्तारी को लेकर शरजील को कोई अफसोस नहीं है।
अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि शरजील इमाम को भाषण देने के लिए बुलाया जाता था। वह जब जामिया नगर में भाषण देने गया था तब पीएफआई के लोगों ने उससे संपर्क साधा था। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि पीएफआई के सदस्य ने मंच पर ही शरजील से संपर्क किया था। शरजील से इस बात को लेकर पूछताछ की जा रही है कि पीएफआई ने शरजील से क्यों संपर्क किया था?
विज्ञापन
3 of 5
sharjeel imam
- फोटो : social media
पूरे देश में चक्काजाम कराने की मंशा थी इमाम की
अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में शरजील ने जो खुलासा किया है वह चौंकाने वाला है। वह बहुत ही कट्टर है। वह इस इरादे से भाषण देता था कि सीएए व एनआरसी के विरोध में देश के सभी हाईवे को जाम कर दिए जाए। देश में चक्का जाम कर दिया जाए। इससे देश में अफरातफरी फैल जाएगी। ऐसे में सरकार सीएए व एनआरसी को वापस ले लेगी। वह चाहता था कि सातों उत्तर-पूर्व राज्यों को भारत से अलग कर दिया जाए। इसके लिए चिक नेक को जाम कर दिया जाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शरजील ने इस बात पर रिसर्च कर रखी है कि देश में कहां-कहां कितने मुस्लिम रहते हैं। किन इलाकों में मुस्लिम सबसे ज्यादा रहते हैं।
4 of 5
sharjeel imam
- फोटो : Social Media
शरजील के बैंक खातों को खंगाल रही है पुलिस
पुलिस शरजील के बैंक खातों को खंगाल रही है कि उसके खातों में कितना पैसा है और कहां-कहां से पैसा आता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शरजील के भाषणों को कौन रिकार्ड करता था और सोशल मीडिया पर कौन डालता था? इसके लिए क्या शरजील ने टीम बना रखी है?
असम पुलिस ने भी की पूछताछ
असम पुलिस शरजील से पूछताछ करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पहुंच गई थी। असम पुलिस ने शरजील से काफी देर पूछताछ की थी। इसके अलावा यूपी पुलिस भी दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। दिल्ली पुलिस शरजील को बिहार ले जा सकती है।