फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनपुरा में पांच लोगों की हत्या का राज खोलेगा शंभूनाथ का मोबाइल, करता है रोल-सैंडविच बनाने का काम

Wed, 12 Feb 2020 10:21 PM IST
Vikas Kumar शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala
भजनपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी है। हत्याकांड को लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। उधर, छानबीन से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शंभूनाथ के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर जांच की जा रही है। इससे उनकी हत्या का दिन भी पता चल जाएगा। इसी आधार पर गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर शंभूनाथ के मकान में रहने वाला युवक पिछले 5-6 दिन से गायब है। वह युवक रोल और सैंडविच बेचता है। हत्याकांड में उसका हाथ हो सकता है। पुलिस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के अलावा पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी से शंभूनाथ के बच्चे शिवम, सचिन और कोमल स्कूल नहीं गए थे। इसके अलावा शंभू का ई-रिक्शा भी उसके घर में खड़ा हुआ था। शंभूनाथ के मकान पर बाहर से ताला लगा था। पड़ोसियों व बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को लगा कि शंभूनाथ का परिवार यहां नहीं है। बुधवार को ज्यादा दुर्गंध आई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

4 of 5
शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में शंभू के रिश्ते के मामा शंकर ने बताया कि वह उससे आखिरी बार 10-12 दिन पहले सड़क पर मिला था। इसके बाद उससे कोई बातचीत नहीं हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में किन लोगों का हाथ हो सकता है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने घर से कुछ अहम सक्ष्य जुटाए हैं। उनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें