ऐसा नहीं था कि निखिल एक तरफा प्यार में शैलजा के लिए पागल था। शुरुआत में शैलजा भी निखिल के नजदीक आई थी, लेकिन उसके इरादे भांपकर उसने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया था। अक्सर निखिल शैलजा को व्हाट्स ऐप पर वीडियो कॉल किया करता था।
विज्ञापन
2 of 5
shailza murder
फरवरी में अमित ने अपनी पत्नी को निखिल से बातचीत करते हुए पकड़ भी लिया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और निखिल से बातचीत की। शैलजा ने इसके बाद निखिल को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया लेकिन निखिल ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
वह हर कीमत पर शैलजा को अपना बनाना चाहता था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेजर अमित दो माह पूर्व ही नगालैंड से ट्रांसफर होकर दिल्ली आया था। यहां आकर उसने पत्नी के कहने पर अमृतसर में एक मकान खरीदा।
4 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
अमित नहीं चाहता था कि सूडान जाने के बाद उसकी पत्नी दिल्ली में रहे। हालांकि वह पत्नी को अपने साथ यूएन के प्रोग्राम पर ले जाने वाला था, लेकिन एहतियात के तौर पर उसने पहले ही निखिल से पीछा छुड़ाने के लिए अपना मकान खरीद लिया। इधर, शैलजा के परिजनों ने आरोप लगाया कि मेजर निखिल लगातार शैलजा का पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे।
अक्सर वह शैलजा को परिवार छोड़कर उससे शादी करने के लिए कहता था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने शैलजा से शादी का दबाव बनाया था। पुलिस की मानें तो खुद निखिल शादीशुदा है। उसके परिवार में माता-पिता, एक छोटे भाई के अलावा पत्नी व दो बच्चे भी हैं। डेढ़ साल का उसका बेटा और पांच साल की बेटी है। मना करने पर उसका शैलजा से झगड़ा हुआ और उसने गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।