दिल्ली कैंट इलाके में शनिवार दोपहर हुए बेहद हाई प्रोफाइल शैलजा हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल राय हांडा की निशानदेही पर साकेत इलाके में ही उसके घर के पास से शैलजा का टूटा हुआ फोन बरामद कर लिया। हत्या करने के बाद आरोपी शैलजा का मोबाइल ले आया था। यहां लाकर उसने सिम और मोबाइल तोड़कर घर के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन
2 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस निखिल से पूछताछ कर शैलजा का हैंडबैग, छाता और एक अन्य चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मंगलवार को पुलिस की एक टीम निखिल को लेकर मेरठ कैंट जाएगी। कैंट के जिस मेस में वह रुका था, पुलिस वहां जाकर छानबीन करेगी। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच के बाद मेजर निखिल हांडा का छोटा भाई रजत हांडा व उसका चाचा भी शक दायरे में हैं।
विज्ञापन
3 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद निखिल अपने घर पहुंचा। वहां उसने छोटे भाई को सारी बात बताई। इसके अलावा बाद में वह सीआर पार्क में रहने वाले चाचा के घर पहुंचा। उसने कुछ रुपये भी चाचा से लिए और वहां से निकल गया। पुलिस का कहना है कि शायद निखिल के भाई व चाचा ने उसकी भागने में मदद की। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4 of 8
murder in delhi
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने वारदात के समय जो कपड़े पहने हुए थे, वह कपड़े उसने रास्ते में जला दिए थे। इसके अलावा जिस तौलिये से मेजर निखिल ने अपनी कार से शैलजा का खून साफ किया था, पुलिस को उसकी भी बरामदगी का प्रयास कर रही है। इधर, निखिल द्वारा बरामद कराए गए शैलजा के मोबाइल की जांच में मोबाइल उसका ही पाया गया है। पुलिस ने टूटे हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर भी मैच कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निखिल का फिलहाल अभी एक ही मोबाइल बरामद हुआ है, उसका दूसरा मोबाइल भी बरामद किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
5 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद भी घटनास्थल पर गया था निखिल
पुलिस सूत्रों की मानें तो दोपहर करीब 12.30 बजे आरोपी निखिल ने शैलजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने उसे कार से कुचला और मौके से वह सीधा आरआर अस्पताल पहुंचा। वहां वह अपनी पत्नी व डेढ़ साल के बेटे से मिला। कुछ ही देर बाद वह अस्पताल से निकलकर करीब दो बजे दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
6 of 8
major nikhil handa
- फोटो : अमर उजाला
वहां पुलिस को देखकर वह सीधा निकल गया। घर पहुंचने से पूर्व आरोपी ने शैलजा का मोबाइल तोड़ा और सीधे घर पहुंचा। बाद में चाचा से कुछ रुपये लेने के बाद वह होंडा सिटी कार से शाम करीब 5.00 बजे दोबारा आरआर अस्पताल पहुंचा। यहां उसने शैलजा के पति मेजर अमित और पुलिस को खड़े देखा। इसके बाद आरोपी वहां से भी निकल गया। आधी रात को वह मेरठ जीओ मेस पहुंचा और वहां उसने एक कमरा लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को मेरठ से ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
7 of 8
आरोपी निखिल हांडा
दक्षिण दिल्ली के एक बड़े वकील के पास भी गया था आरोपी...
पूछताछ में मेजर निखिल हांडा ने पुलिस को बताया कि चाचा के पास से निकलने के बाद वह दक्षिण दिल्ली के नामी वकील के पास भी गया था। वहां उसने वकील को सारी बताकर बचने के रास्तों के बारे में पूछा लेकिन वहां से कोई आश्वासन न मिलने के बाद उसने भागने का फैसला किया।
इधर, भागते समय उसके घर से कॉल आई, जिसमें पुलिस के घर पहुंचने की बात बताई गई। इसके बाद अक्षरधाम मंदिर के पास उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। बीच में बार-बार वह मोबाइल खोलकर व्हाट्स ऐप से पत्नी को कॉल करता रहा। बार-बार मोबाइल खोलने के कारण ही पुलिस मेरठ में उस तक पहुंच गई।